फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा फ्यूल स्टेशन रिटेल ऑउटलेट हेतु अनापत्ति प्रमाणपत्र निर्गत किये जाने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी विभाग नियमानुसार अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत करे या कमी पाये जाने पर निरस्त करे, कोई भी अनापत्ति प्रमाणपत्र लंवित न रखे, जिलाधिकारी द्वारा इंडियन ऑयल के स्थानीय कोऑर्डिनेटर की शिथिल कार्यप्रणाली के लिये उनके खिलाफ इंडियन ऑयल को पत्र लिखने के लिये निर्देशित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, डीएफओ राजीव कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आदि रहे।
लंवित न रखें फ्यूल स्टेशन रिटेल ऑउटलेट के अनापत्ति प्रमाणपत्र
पर्यवेक्षण शिथिल मिलने पर सीवीओ को नोटिस
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में गौवंश आश्रय स्थलों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी नोडल अधिकारी सभी सूचनाएं नए फार्मेट पर उपलब्ध कराये, सभी निरीक्षण आख्याएँ पोर्टल पर दर्ज करें, मृत गौवंश की सूचनाएं पोर्टल पर दर्ज करे, सभी गौशालाओं में आवश्यकता के आधार पर प्लेटफॉर्म बनाये जाये, किसी भी गौशाला में गौवंश कीचड़ में न रहे, जिलाधिकारी द्वारा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के शिथिल पर्यवेक्षण के लिये उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये। मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ रहे।


खतरे के निशान से नीचे आनें को तैयार नही गंगा, ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा को खतरे के निशान से ऊपर बहते हुए लगभग एक महीने का समय गुजर गया है| लेकिन गंगा खतरे के निशान से अभी तक नीचे नही आयीं हैं| जिससे बाढ़ प्रभावित गाँवों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है| ग्रामीणों को काफी मुश्किलों से गुजरना पड़ रहा है|
दरअसल गंगा बीते 8 अगस्त को खतरे के निशान यानि 137.10 मीटर पर पंहुची थी| उसके बाद दो दिन
पानी 10 अगस्त को 137.25 मीटर पर दर्ज किया गया| 13 अगस्त को गंगा का उफान 137.45 मीटर पर आ गया था| 17 अगस्त को गंगा 137.50 मीटर पर दर्ज की गयीं| 23 अगस्त को गंगा का अपनी कुछ कम यानी 137.35 मीटर पर आ गया| 29 अगस्त को गंगा 137.30 पर दर्ज की गयीं| 31 अगस्त को गंगा का पानी 137.25 पर दर्ज किया गया| यही आंकड़ा मंगलवार यानि 2 सितंबर को भी 137.25 मीटर पर दर्ज किया गया| जो खतरे के निशान से अभी भी 15 सेमी ऊपर हैं| सरकारी आंकड़ों में बाढ़ से अभी तक 163 गाँव प्रभावित हैं| गंगा में न रौरा बाँध से 169626 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है| 

गणपति का आशीष ले डीएम-एसपी नें परखी विसर्जन व्यवस्था
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में चल रहे गणेश महोत्सव के आयोजन और विसर्जन की व्यवस्था को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह नें परखा| पांडाल में जाकर गणेश जी का आशीर्वाद लिया|
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पांचाल घाट पर विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया गया| प्रभारी निरीक्षक को विसर्जन के दौरान आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था व अन्य व्यवस्थाये सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी द्वारा नौगवां पांचाल घाट व फतेहगढ़ बाजार में गणेश पंडालों का निरीक्षण किया गया व आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।


नहीं दिखा ‘नो हेलमेट नो फ्यूल’ अभियान का असर’ 38 बाइकों का चालान
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शासन के आदेश पर 1 सितंबर से जिले में ‘नो हेलमट नो फ्यूल’ नियम को लागू किया गया पर इसका असर दिखाई नहीं दिया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के पेट्रोल मिलता नजर आया। लेकिन अधिकारी भी लगातार पेट्रोल पम्पों पर छापेमारी कर कार्यवाही करते रहे|
नो हेलमेट नो फ्यूल” जनपद स्तर पर विशेष अभियान 1 सितंबर से 30 सितंबर तक चलाये जाने के निर्देश जारी किये गये है। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत, यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार, प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी अनिल कुमार यादव, पूर्ति निरीक्षक अभिषेक मिश्रा,पूर्ति निरीक्षक अमित चौधरी आदि अधिकारीयों नें अभियान के दूसरे दिन भी पेट्रोल पम्पों पर छापेमारी की| पम्प के स्वामियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए की दो पहिया वाहन चालको को बिना हेलमेट के पेट्रोल न दिया जाये। दो पहिया वाहन चालक जो बिना हेलमेट पेट्रोल पम्प पर पाये गये, उन 38 का मौके पर जांच टीम द्वारा चालान किया गया व 1,25,000 रूपये की धनराशि जब्त की गयी है। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने बताया कि अभियान निरन्तर रूप से चलाया जायेगा।

गाजे-बाजे के साथ गजानन का किया विसर्जन
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) भगवान गणेश की पूजा सुबह से शुरू हो गई। भगवान के दरबार पुजारी विधि विधान से गणपति की पूजा-अर्चना की। उसके बाद आरती कर उन्हें भोग लगाया। नगर के कई स्थानों की गणेश प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम के साथ हुआ। विसर्जन जुलूस में श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा
मोरया अगले बरसा तू जल्दी आ के जयकारे लगाए। साथ ही जमकर अबीर और गुलाल उड़ाए।
भगवान गणेश की प्रतिमा विजर्सन जुलूस धूमधाम के साथ निकाला गया। गगन भेदी जयकारों के बीच जुलूस शहर में गुजरे तो पूरा माहौल भक्ति के गुलाल से सराबोर हो गया| इस दौरान भक्त अबीर-गुलाल की जमकर होली खेली। श्रद्धालुओं ने भगवान गणपति की पूजा-अर्चना की। इसके बाद ढोल-नगाड़ों की
थाप के बीच ट्रैक्टर-ट्रालियों व आदि वाहनों में सवार होकर भगवान गणपति की मूर्ति लेकर पांचाल घाट पर पहुंचे। जिसमें भक्ति गीतों पर अबीर और गुलाल उड़ा कर युवा युवा खूब झूमे। वहीं, झांकी में राधा-कृष्ण, शिव-शक्ति व काली की झांकी मनमोहक रही। पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था दिखी|
गणेश बिसर्जन यात्रा का डीजे पुलिस नें रोंका
शहर कोतवाली के बागकूंचा निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश मिश्रा उर्फ टिंकू अपने गणेश प्रतिमा को बिसर्जन करनें के लिए पांचाल घाट ले जा रहे थे| उनकी यात्रा में डीजे भी था| पूरा शहर पार कर यात्रा जब लाल दरवाजे में पंहुची तो डियूटी पर तैनात रेलवे रोड़ चौकी प्रभारी राहुल कुमार नें डीजे रोंक दिया| टिंकू मिश्रा नें तर्क दिया कि उनके पास अनुमति है| चौकी प्रभारी नें फिलहाल डीजे ले जानें की अनुमति नही दी|
नाबालिक बहनों के सरेराह छेड़छाड़ में दो सगे भाई गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) स्कूल जा रही साइकिल सबार सगी बहनों के साथ सरेराह छेड़छाड़ करनें के मामले में पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर लिया| घटना के दो आरोपी सगे भाईयों को पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया| आरोपियों का छेड़खानी का भूत थानें आने के बाद उतर गया|आरोपी पुलिस थानें में अपने गुनाह की माफी मांगते नजर आये|
दरअसल बीते दिन थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी दो बहने साइकिल से स्कूल जा रही थी| बड़ी बहन की
उम्र 15 वर्ष व छोटी की 13 वर्ष है| उसी दौरान आरोपियों नें चिलसरा से थोड़ा आगे पेट्रोल पम्प के निकट बाइक सबार दो युवक आये और साइकिल को खीचकर गिरा दिया और दोनों बहनों के साथ अश्लील हरकते कर खीचतान करनें लगे| बाद में परिजनों को जानकारी होनें पर थानें में तहरीर दी गयी| हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा का दावा है कि उनकी पुलिस से बीते दिन बात हुई
लेकिन पुलिस एफआईआर दर्ज करनें के मुंड में नही थी, लिहाजा उन्हें थानें जाना पड़ा उसके बाद पुलिस नें मुकदमा लिखा| जबकि पुलिस का दावा है कि मामले में जब पीड़िता की तहरीर आयी उसके बाद तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया| पुलिस नें मामले में जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज समधन निवासी जीशान व निहाल पुत्र फैयाज को पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया| थानाध्यक्ष तरुण कुमार नें आरोपियों का एक वीडियो भी वायरल किया है, जिसमे दोनों आरोपी माफी मांगते नजर आ रहे हैं| अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह नें बताया कि मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है| 
सीपी स्कूल के 12 विद्यार्थी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में चयनित
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सीपी इंटरनेशनल स्कूल ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता और सांस्कृतिक समृद्धि का परिचय दिया है। विद्यालय के 12 विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में शानदार सफलता अर्जित कर जिला स्तर एवं तहसील स्तर पर चयनित होकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
इस परीक्षा में विद्यालय के कई विद्यार्थियों ने उच्च स्थान प्राप्त किए। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी हैं, संकल्प, आलिया खान, आशी सक्सेना, खुशी, अंशिका गुप्ता तथा शिवी राजपूत।
द्वितीय स्थान पर रहे – कुशाग्र यादव, नंदिनी मिश्रा, सत्यम वर्मा तथा प्राची सक्सेना।
जबकि अमन यादव, तन्वी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। चयनित छात्र-छात्राओं को मदन मोहन कनोडिया बालिका इंटर कॉलेज फर्रुखाबाद में सम्मानित किया गया| मुख्य अतिथि सीपी इंटरनेशनल स्कूल की निदेशिका डॉ. मिथिलेश अग्रवाल थीं। सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए । विद्यालय प्रबंधक सत्य प्रकाश अग्रवाल ने इस उपलब्धि को विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया।
डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने कहा कि विद्यालय के बच्चों ने भारतीय संस्कृति की ओर अपनी गहरी रुचि और प्रतिबद्धता दिखाकर यह उपलब्धि प्राप्त की है। यह पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरव का क्षण है। एमडी ज्योत्सना अग्रवाल ने कहा हमारे विद्यार्थी न केवल शिक्षा में, बल्कि सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों में भी
निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। डिप्टी डायरेक्टर अंजू राजे ने कहा विद्यार्थियों की यह सफलता यह सिद्ध करती है कि सही मार्गदर्शन और सतत परिश्रम से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। प्रधानाचार्य संजय बिष्ट ने कहा यह सफलता विद्यार्थियों की लगन, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों की कड़ी मेहनत का परिणाम है।
पीईटी परीक्षा के लिए बने 20 केंद्र, जिला प्रशासन नें किया मंथन
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में 06 व 07 सितंबर को होने वाली प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (पीईटी) 2025 की तैयारियों की समीक्षा व परीक्षा में लगाये गये सेक्टर मजिस्ट्रेट,स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, केंद्र पर्यवेक्षक की बैठक की गयी।
जनपद में परीक्षा हेतु कुल 20 परीक्षा केंद्र बनाये गये है, परीक्षा 02 पालियों में होगी प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे व द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 03 बजे से शुरू होगी,बैठक में परीक्षा को
सुचितापूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिये लगाये गये सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, केंद्र पर्यवेक्षक को आयोग के दिशा निर्देशों से अवगग कराया गया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि परीक्षा केंद्र के अंदर कोई भी मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, स्मार्टवॉच,
हैंडबैग नही जायेगा, परीक्षा केंद्र के अंदर कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति प्रवेश नही करेगा, सभी लगाए गए अधिकारी व कर्मचारियों को आईकार्ड जारी किया जायेगा, सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर तक फोटो कॉपी की दुकान व साइबर कैफे बंद रहेंगे, सभी सेक्टर/स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापक निर्देश पुस्तिका का विधिवत अध्ययन कर ले, परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर बेसिक मेडिकल किट की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। जिलाधिकारी द्वारा एआरएम रोडवेज को निर्देशित किया कि परीक्षार्थियों हेतु पर्याप्त मात्रा में बसों का संचालन किया जाये, ट्रैफिक इंस्पेक्टर को ट्रैफिक की व्यवस्था सही रखने के लिये निर्देशित किया गया, कही भी जाम की स्थिति न आये। 
सगी बहनों से छेड़छाड़ में दो पर एफआईआर
फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) स्कूल जा रही सगी बहनों के साथ छेड़छाड़ करनें में दो के खिलाफ हिन्दू महासभा के सक्रिय होनें पर पुलिस नें मुकदमा दर्ज किया| पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है| थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी बालिकाओं के पिता नें थानें में तहरीर दी| जिसमे कहा कि उसकी 15
वर्षीय बड़ी पुत्री व 13 वर्षीय छोटी पुत्री साइकिल से रमापुर पढनें जा रही थीं| उसी दौरान चिलसरा से थोड़ा आगे पेट्रोल पम्प के निकट बाइक सबार दो युवक आये और साइकिल को खीचकर गिरा दिया और दोनों बहनों के साथ अश्लील हरकते कर खीचतान करनें लगे| डर के कारण दोनों चीखने लगी और दौड़कर पेट्रोल पम्प पर आ गयी और पिता को फोन पर सूचना दी| तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस कार्यवाही नही कर रही थी, जानकारी होनें पर हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजीव चतुर्वेदी आदि थानें पंहुचे और थानाध्यक्ष से वार्ता कर आरोपी जीशान पुत्र फैयाज निवासी समधन गुरसहायगंज कन्नौज व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया| विवेचना शव इंस्पेक्टर जगभान सिंह को दी गयी है| 




