Home Blog Page 184

बिना हेलमेट पेट्रोल भरानें वालों पर कार्यवाही

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) ”नो हेलमेट, नो पेट्रोल” के आदेश का अनुपालन कराने के लिए ”सरकार” ने पुन: सख्ती शुरू कर दी है। 30 सितंबर तक अभियान चलाकर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी हेलमेट की अनिवार्यता के प्रति चालकों को जागरूक करेंगे। व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए पंप स्वामियों से भी सहयोग की अपील की गई है। आदेश का पालन करानें के लिए अधिकारी सड़क पर निकले और बिना हेलमेट पेट्रोल लेनें आनें वाले बाइक सबारों के चालान किये|
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) प्रवर्तन सुभाष चन्द्र राजपूत, यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अनिल कुमार यादव, पूर्ति विभाग के वरिष्ठ सहायक राजीव कुमार आदि के साथ पेट्रोल पम्पों पर छापेमारी की| जिसमे बिना हेलमेट पेट्रोल लेनें आये बाइक सबारों पर चालान की कार्यवाही की गयी| कुल 28 चालान कर 85 हजार का जुर्माना लगाया गया|

मुसलाधार बारिश से सड़के तरबतर, उफनाये नाले

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में दोपहर बाद एक बार फिर से मूसलाधार बारिश होनें से शहर तरबतर हो गया| शहर की सड़कों पर समुद्र सा नजारा नजर आया| राहगीरों को पानी के घुसकर निकलना पड़ा| कई राहगीर वाहनों सहित सड़क पर गिर भी गये|
शहर के नाले-नालियों पर लाखों का बजट प्रतिवर्ष खर्च होनें के बाद भी बारिश में जलभराब की समस्या से जूझना पड़ता है| बीते रविवार को तो जलभराव हुआ था, सोमवार को हुई मुसलाधार बारिश नें शहर को समुद्र में तब्दील कर दिया| शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। सड़कें और गलियां डूब गईं। इससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। खेत पानी से लबालब हो गए। लगातार तेज बरसात से शहर के लगभग सभी मुख्य मार्ग, गली-मुहल्ले पानी से लबालब भर गए। शहर की सड़कों पर टापू जैसे हालात नजर आ रहे हैं।

पक्के मकान की छत भरभरा कर गिरी, बाल-बाल बचा परिवार

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) भारी बारिश के दौरान ही अचानक एक पक्के मकान की छत भरभरा कर गिर गयी, जिससे परिवार बाल-बाल बच गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम नगला हुसा निवासी धर्मेंद्र पुत्र रामसागर बे बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर के बाहर छप्पर पर बैठे थे| उसी दौरान उनके मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गयी, छत गिरने से उसकी गृहस्थी का सामान दब कर टूट गया| घरेलू सामान के साथ ही धर्मेन्द्र नें बताया की पुत्री के विवाह के लिए लाया गया आटा, चावल, बक्सा, अलमारी, कपड़े पीतल के बर्तन आदि सामान भी दब गया| बाढ़ और आसमानी आफत नें धर्मेन्द्र का घर ही तहस-नहस कर दिया| यदि परिवार कमरे में होता तो बड़ी घटना हो सकती थी|

रिटायर्ड लिपिक के पुत्र नें फांसी लगा की खुदकुशी

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) रिटायर्ड लिपिक के नशेडी पुत्र नें फांसी लगाकर आत्महत्या कर कर ली| परिजनों नें कमरे का दरवाजा तोड़कर उसके शव को बाहर निकाला| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खतराना निवासी अशोक गुलाटी आरएमएस के सेवानिवृत लिपिक है| उसके 30 वर्षीय पुत्र तरुण का विगत 7 साल पूर्व हुआ था| बीते लगभग 6 माह पूर्व उसका तलाक हो गया| जिससे तरुण शराब पीने का आदि हो गया था| बीती रात उसने कमरे में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| सुबह लगभग 10:30 बजे भी जब उसने दरवाजा नही खोला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया| जब दरवाजा तोड़ा तो वरुण फांसी के फंदे पर लटक रहा था| परिजन शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे उसी दौरान घुमना चौकी प्रभारी अमित गुप्ता मौके पर आ गये| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|

प्रदेश में पुन:एक माह चलेगा नो हेलमेट,नो फ्यूल अभियान

लखनऊ:प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने सड़क सुरक्षा के लिए नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान शुरू किया है।यह अभियान प्रदेश के सभी जनपदों में 1 सितंबर से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलेगा| इस अभियान का उद्देश्य लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करना है।पूरे प्रदेश में यह अभियान जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिला सड़क सुरक्षा समिति के समन्वय से चलाया जाएगा। 30 सितंबर तक चलने वाले अभियान में परिवहन,पुलिस,राजस्व और जिला प्रशासन के अधिकारी मिलकर मुख्य जिम्मेदारी निभाएंगे। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से अपील की-पहले हेलमेट,बाद में ईंधन। सीएम योगी ने कहा की इस अभियान का उद्देश्य दंडित करना नहीं अपितु हर नागरिक को कानून के अनुरूप सुरक्षित व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना है। ईंधन तभी, जब हेलमेट सिर पर हो। सीएम ने अभियान की सफलता के लिए प्रदेशवासियों का साथ भी मांगा।

सरेशाम राजमिस्त्री के घर से नकदी-जेबरात साफ

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) सरेशाम राजमिस्त्री एक घर से नकदी-जेबरात साफ कर दिये गये| जानकारी होनें पर हडकंप मच गया| मामले की सूचना पुलिस को दी गयी|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला बाग राठौरा निवासी इस्लामुद्दीन पुत्र शहाबुद्दीन राज मिस्त्री का कार्य करते हैं| रविवार देर शाम लगभग आठ बजे इस्लामुद्दीन अपनी पत्नी रुखसाना बेगम आदि परिजनों के साथ मकान की पहली मंजिल पर सो रहे थे| उसी दौरान परिजनों का कहना है कि दूसरी मंजिल पर मकान के पीछे से चढ़ आये और कमरे में रखे कई बक्से का ताले तोड़ दिये और लगभग 1 लाख की नकदी व जेबरात चोरी कर लिये| दूसरी मंजिल पर रुखसाना बेगम कोकुछ परछाई नजर आयी| जिस पर उन्हें शक हुआ तो चीख-पुकार मची गयी| परिजनों का कहना है कि चोरी पीछे से ही वापस फरार हो गये| ग्राम प्रधान विजय पाल नें पुलिस को सूचना दी|

आकाशीय बिजली गिरने से 34 बकरियों की दर्दनाक मौत

फर्रुखाबाद:(मेरापुर संवाददाता) आकाशीय बिजली कई जगह कहर बनाकर गिरी है| वहीं उसी प्रकार पेंड के नीचे बारिश से बचने के लिए चरवाहे बकरियों को खड़ी किये थे, अचानक आकाशीय बिजली उनके ऊपर मौत बनकर गिरी, जिससे सभी 34 बकरियों की मौत हो गयी, जबकि चरवाहे बाल-बाल बच गये|
थाना क्षेत्र के ग्राम कुरार गणेशपुर निवासी सतीश चन्द्र पुत्र प्रेम चन्द्र अपनी 17 बकरी व उनके साथ करन सिंह पुत्र अजब सिंह अपनी 17 बकरी कुल 34 बकरियों को सामूहिक रूप से चराने गाँव से कुछ दूर गये थे| वह ग्राम गिलौंदा में बकरी चरा रहे थे, उसी दौरान बारिश होनें लगी| सतीश चन्द्र नें बताया कि बारिश से बचने के लिए राम सहाय के खेत में खड़े पीपल के पेड़ के नीचे बकरियों को खड़ा कर लिया और खुद भी खड़े हो गये, उसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली कहर बनकर गिरी, जिससे सभी 34 बकरी मौत के मुंह में चली गयी, भला रहा की चरवाहा सतीश व करन सिंह बाल-बाल बच गये| सूचना पर मेरापुर थानाध्यक्ष अजब सिंह व क्षेत्रीय लेखपाल सौरभ मौके पर पंहुचे| थानाध्यक्ष अजब सिंह नें बताया कि 34 बकरी आकाशीय बिजली गिरनें से मरी हैं| वह मौके पर गये थे|

ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सबार साले ने तोड़ा दम, बहनोई बाल-बाल बचा

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) तेज रफ्तार ट्रैक्टर नें बाइक से जा रहे जीजा सेल को कुचल दिया| जिससे साले की मौत हो गयी, जबकि उसका बहनोई बाल-बाल बच गया| पुलिस नें मौके पर आकर जाँच पड़ताल की|
जनपद एटा के धूमरी कलवरिया निवासी शिवनंदन सिंह राजपूत अपने साले 15 वर्षीय अंकित पुत्र रामदास के ग्राम कटियारी अल्लाहगंज शाहजहांपुर के साथ बाइक से घर से फर्रुखाबाद जा रहे थे समय लगभग 12:30 दोपहर रास्ते में सिरमौर बांगर गांव की आगे पुलिया के पास डंपर की टक्कर से अंकित की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई और बहनोई शिवनंदन बाल-बाल बच गया| जानकारी के मुताबिक दो दिन पूर्व अंकित अपनी बहन साधना को उसकी ससुराल छोड़ने गया था| शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज भेजा है। थानाध्यक्ष अबध नारायण पांडेय आदि पुलिस बल के साथ पंहुचे| मृतक की मां की 5 वर्ष पहले ही मौत हो गई हो चुकी है पिता पैरों से विकलांग है|
थानाध्यक्ष अबध नारायण पाण्डेय नें बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज होगा|

आकाशीय बिजली गिरने से मबेशी चरा रहे युवक की मौत

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) मबेशी चरा रहे युवक के ऊपर आकाशीय बिजली गिरनें से उसकी दर्दनाक मौत हो गयी| जिससे परिजनों में कोहराम मच गया|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला समई निवासी 22 वर्षीय विवेक यादव पुत्र मुकेश यादव रविवार दोपहर मबेशी चराने के लिए खेतों में गया था, शाम लगभग 4:30 बजे आकाशीय बिजली विवेक के ऊपर गिर पड़ी जिससे विवेक की दर्दनाक मौत गयी| जिससे कोहराम मच गया| मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर है बड़े भाई कुलदीप, राहुल तथा छोटा भाई अभिषेक तथा बहन आरती है| मृतक की माँ गुड्डी देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| घटना की सूचना पर मौके पर लेखपाल सचिन मिश्रा पहुंचे|

आकाशीय बिजली गिरने से चार गंभीर, भर्ती

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) खेतों में भैस चरा रहे चार युवक अचानक आयी मूसलाधार बारिश के उपरांत गिरी बिजली के चपेट में आ गये, जिससे चारों झुलस गये,तीन को सीएचसी व एक को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है|
थाना क्षेत्र के ग्राम कांधे मई मिल्किया निवासी 17 वर्षीय अंकित पुत्र मुलायम सिंह, 22 वर्षीय आकाश पुत्र राजेन्द्र, 16 वर्षीय रोहन पुत्र ओंकार, 15 वर्षीय ऋषभ पुत्र अनिल कुमार खेतों में भैस चरा रहे थे, उसी दौरान अचानक बारिश होनें लगी, बारिश के दौरान चारो खेत के किनारे के साथ बैठ गये, उसी दौरान तेज आबाज के साथ बिजली गिरी और तीन किशोर व एक युवक घायल हो गये| तीन को सीएचसी व एक को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है| सीएचसी के चिकित्सक लोकेश शर्मा नें बताया कि सभी खतरे से बाहर हैं|
मकान पर बिजली गिरने से लेंटर फटा, युवक बाल-बाल बचा
नवाबगंज के मोहल्ला पुराना गनीपुर निवासी अनीता सक्सेना अपने परिवार के साथ घर पर बैठी थी, अचानक ऊपर के कमरे पर बिजली गिरी जिससे उनका लेटर फट गया, कमरे में बैठा उनका बेटा प्रियांशु सक्सेना बाल बाल बच गया| पूरा परिवार बिजली गिरने से दहशत में आ गया| घर के सब घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फूंक गये।
अनीता के पड़ोसी भूरे यादव के घर पर भी अचानक आकाशीय बिजली गिर गयी| उनके घरेलू उपकरण इनवर्टर व बैटरी में तेजी से धमाका हुआ जिससे उनके बच्चे अनमोल और विशाल और भूरे की पत्नी प्रीति देवी बाल-बाल बच गये।
पेंड गिरनें से लगा जाम, बिजली गुल
जहानगंज संवाददाता: कमालगंज विकास खंड के ग्राम रूनी चुरसाई में पेड़ गिरने से मुख्य मार्ग पर जाम लग गया| बिजली के चार पोल गिरने से विधुत आपूर्ति बंद हो गयी व धान व मक्का की फसल गिर जाने से नुकसान हुआ|