Home Blog Page 182

पीईटी परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेन, कुछ का समय परिवर्तन, रोडबेज भी तैयार

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में आगामी 6 अगस्त से 7 अगस्त को दो पालियों में आयोजित होनें वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2025 को लेकर रेल विभाग नें स्पेशल ट्रेन चलायी है| वहीं कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किये हैं| बात करें रोडबेज की तो रोडबेज में भी परीक्षार्थियों की सुबिधा के लिए सभी तैयारी पूर्ण कर ली हैं|
इज्जत नगर मंडल के परिचालन प्रबंधक नें पीईटी परीक्षा को देखते हुए 6 सितंबर शनिवार व 7 सितंबर रविवार को गाड़ी संख्या 54156 फर्रुखाबाद- कानपुर सेंट्रल जेसीओ 6 सितंबर व 7 सितंबर को फर्रुखाबाद से 3 घंटा रि-शिड्यूल्ड किया जाएगा। गाड़ी संख्या 55346 कासगंज- लखनऊ जेसीओ 6 सितंबर व 7 सितंबर को कासगंज से 30 मिनट रि-शिड्यूल (फर्रुखाबाद से प्रस्थान 17.55 बजे) किया जाएगा। गाड़ी संख्या 050 29/05030 (एफजीआर एम आरटी- एफजीआर) टीओडी स्पेशल का संचालन 6 सितंबर व 7 सितंबर नीचे सारणी के हिसाब से ठहराव तथा समयानुसार किया जाएगा।

रोडबेज के एआरएम राजेश कुमार नें बताया कि परीक्षार्थियों की सुबिधाओं को ध्यान में रखते हुए विभाग पूरी तरह से तैयार हैं| रोडबेज के पास 120 बसें हैं| उसके अतिरिक्त अधिक की आवश्यकता होनें पर भी अतिरिक्त की भी व्यवस्था होगी| परीक्षार्थियों के लिए शौचालय व पानी आदि की सुबिधा बेहतर करनें का प्रयास किया जायेगा|

विद्युत विभाग की लापरवाही से दो घोड़ों की मौत

0

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) हाई-टेंशन लाइन के टूटे तार की चपेट में आये दो घोड़ों की दर्दनाक मौत हो गयी| जिससे घोड़ा स्वामी के परिवार में कोहराम मच गया| ग्रामीणों नें बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया|
थाना कमालगंज के ग्राम चौसपुर निवासी सुभाष चंद्र कठेरिया के दोनो घोड़े गांव के ही अनवर हुसैन के खेत में सुभाष का 16 वर्षीय पुत्र चंदन चरा रहा था| उसी दौरान अचानक चौसपुर से गडाखेड़ा जाने वाले हाई-टेंशन लाइन का तार टूट कर जमीन पर गिर गया| जिससे सुभाष चन्द्र के दोनों घोड़ों की मौके पर ही मौत हो गयी| घोड़ो को बचाने के चक्कर में चन्दन भी घायल हो गया| सुभाष के परिजनों में घोड़ों के मरने से कोहराम मच गया| काफी देर बाद अवर अभियंता अजीत राजपूत व लेखपाल सौरभ मिश्रा मौके पर पंहुचे| ग्रामीणों नें अवर अभियंता अजीत व अन्य विभागीय कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया|
अवर अभियंता अजीत का कहना है कि घोड़ा मालिक को मुआबजा दिलाया जायेगा| लापरवाही की जाँच कराकर कार्यवाही करेंगे|

पुलिस के दीवान से 1 लाख 38 हजार की ठगी में एफआईआर

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस दीवान के साथ एसबीआई पल्स क्रेडिट कार्ड के चक्कर में 1 लाख 38 हजार रूपये की ठगी की गयी| मामले में एसपी के आदेश पर कोतवाली फतेहगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया|
पुलिस लाइन में रह रहे दीवान अजय कुमार नें मुकदमा दर्ज कराया| जिसमे कहा कि 8 जून 2025 को उसने एसबीआई पल्स क्रेडिट कार्ड लिया था| 22 जून को कार्ड को सक्रिय करने का प्रयास किया गया, लेकिन कार्ड एक्टीवेशन से पूर्व ही दीवान के कार्ड से फर्जी तरीके से चार बार में 138073.02 रूपये का अनाधिकृत लेन-देन हो गया है। दीवान अजय द्वारा एसबीआईआई बैंक शाखा फतेहगढ़ में क्रेडिट कार्ड सम्बन्धी कार्य करने वाले एजेन्ट अनुष्का पाठक से बात की गयी तो उसके द्वारा बताया गया कि यदि आपके द्वारा लेन-देन नही किया गया है, तो आपके पैसे वापस आ जायेंगे। दीवान का एसबीआई बैंक के कस्टमर केयर नम्बर पर भी शिकायत दर्ज करायी गयी थी, किन्तु कोई जानकारी नही प्रदान की गयी और न ही रूपये वापस आये।

भारतीय कालेज को 68 साल पूर्व दान की हुई भूमि वापस करनें के आदेश

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते लगभग 68 साल पूर्व भारतीय पाठशाला इंटर कालेज को दान की हुई भूमि उचित रख-रखाब ना होनें से न्यायालय नें पुन: वापस करनें के आदेश दिये है| पैरवी अधिवक्ता डा. दीपक द्विवेदी ने की|
शहर के सेनापति गली निवासी राजेश चन्द्र शर्मा पुत्र डॉ. महेश वर्मा नें सिबिल जज न्यायालय में वाद दायर किया था| दायर वाद में राजेश नें कहा कि उनकी दादी जामवती बीबी नें 16 जनवरी 1957 को मोहल्ला नाला मछरटटा टाइप वाली गली (सरावती गली) स्थित सम्पत्ति पंजीकृत दानपत्र के द्वारा भारतीय पाठशाला को छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के उचित उपयोग के लिए दान में दी थी| दान पत्र में यह भी जिक्र किया था कि महेश चन्द्र व उनके परिजन समय-समय पर सम्पत्ति के देखभाल करते रहेंगे| यदि कालेज के प्रबन्धक व प्रधानाचार्य सम्पति को खुर्द-बुर्द करते हैं तो वारिसान दान की हुई सम्पत्ति को वापस ले सकते हैं| सिविल जज प्रीतिमाला चतुर्वेदी नें मामले में सुनवाई की| लिहाजा सुनवाई में पाया गया कि विद्यालय प्रशासन दान की हुई सम्पत्ति का दुरुपयोग कर रहें हैं| लिहाजा न्यायालय नें लगभग 68 साल पूर्व दान दी गयी सम्पति को वापस लेनें के आदेश दिये है|

खबर का असर: बिना हेलमेट पेट्रोल लेनें वाले बाइक सबारों पर पुलिस ने चलाया कार्यवाही का डंडा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान का कड़ाई से पालन नही हो पा रहा है| लिहाजा पेट्रोल पम्पों पर खुले आम बिना हेलमेट के पेट्रोल बाइक सबारों को दिया जा रहा है| मामले में बुधवार को जेएनआई न्यूज नें नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान! ‘कुछ गुड ढीला कुछ बनिया’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की| जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और बाइक बिना हेलमेट के सड़क पर चलानें और पेट्रोल भराने वालों पर कार्यवाही की|
दरअसल बीते 1 सितम्बर से जनपद में नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान सरकार के निर्देश पर चलाया जा रहा है| अधिकारियों को इसका पालन शत-प्रतिशत करानें के निर्देश हैं| लिहाजा अधिकारियों के प्रयास के बाद भी पेट्रोल पम्पों पर बिना हेलमेट लाइन लगाकर पेट्रोल दिया जा रहा है| जिसका खबर में जिक्र किया गया| जिस पेट्रोल पम्प की तस्वीर जेएनआई को प्रकाशित हुई उस राजेपुर कस्बा तिराहा अमृतपुर मार्ग पर स्थित पेट्रोल पम्प पर प्रभारी निरीक्षक राजेपुर सुदेश कुमार पुलिस बल के साथ पंहुचे और बिना हेलमेट किसी को भी पेट्रोल ना देंनें की हिदायत दी| इसके साथ ही बिना हेलमेट लगाकर सड़क पर चल रहे व बिना हेलमेट पेट्रोल लेनें आये बाइक सबारों के खिलाफ चालान की कार्यवाही की| यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार नें सेंट्रल जेल चौराहे पर बिना हेलमेट वाले बाइक सबारों के चालान किये|

सोता बहादुरपुर में बनेगा हाईटेक अंत्येष्टि स्थल, माँगा प्रस्ताव

फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में फर्रूखाबाद में अंत्येष्टि स्थल बनाये जाने के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद में चिन्हित अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण का प्रस्ताव बनाकर सभी प्रधान उपलब्ध करायें,सोता बहादुरपुर में सभी सुविधाओं से युक्त अंत्येष्टि स्थल बनाने का प्रस्ताव तैयार कराया जाये। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ , पीडीडीआरडी0ए, खंड विकास अधिकारी आदि मौजूद रहे|

नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान! ‘कुछ गुड ढीला कुछ बनिया’

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान के तीसरे ही दिन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन ने आदेश जारी किए थे कि बिना हेलमेट लगाए किसी भी दोपहिया वाहन चालक को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा। इसके बावजूद अधिकांश पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट वालों को भी तेल देते कैमरे में कैद हुये|
एक सितंबर से नो हेलमेट नो फ्यूल का पालन करने के लिए अभियान चलाने का निर्देश जारी किया है। अभियान के तीसरे दिन बुधवार को पड़ताल में ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन सवारों को पेट्रोल दिया गया। कहीं कोई रोक टोक पंप कर्मियों की ओर से नहीं की गई। तेल कंपनियों और परिवहन विभाग की चुप्पी से नियम-कायदे सब धुआं-धुआं है। शहर से लेकर देहात तक के पंप डीलरों के अनुसार कुछ दिन तक सख्ती की गई लेकिन लोगों ने इसका विरोध किया। बिना हेलमेट के पंप पर पहुंच जाते हैं और जबरन तेल लेने का दबाव बनाते हैं। नोकझोंक से बचने के लिए पंपकर्मी भी तेल दे देते हैं। पेट्रोल पंपों पर हेलमेट नहीं तो तेल नहीं के बोर्ड लगे हैं। सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित है, लेकिन इन नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। 
दो दिनों में 66 बिना हेलमेट दो पहिया वाहनों का चालान
बीते दो दिन में एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत, यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार नें बिना हेलमेट पेट्रोल डलवाने आये 66 के चालान किये| इसके बाद भी नियम को लेकर उदासीनता तब है जब सीधे सीएम योगी के निर्देश है कि नो हेलमेट नो फ्यूल का पालन कराया जाये| ‘कुछ गुड ढीला कुछ बनिया’
जिला पूर्ति अधिकारी सुरेन्द्र यादव नें बताया कि बिना हेलमेट पेट्रोल देनें वालो के खिलाफ भी कार्यवाही की व्यवस्था है| यदि कोई मना करनें के बाद भी पकड़ा गया तो पेट्रोल पम्प मालिक के खिलाफ कार्यवाही होगी| यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार नें बताया कि बिना हेलमेट पेट्रोल लेनें वाले बाइक चालकों के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी है| बिना हेलमेट पेट्रोल भराने वाले बाइक सबारों पर नजर है|

सीएमओ को बाल रोग विशेषज्ञ मिले अनुपस्थित, नोटिस जारी

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार नें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर अक औचक निरीक्षण किया| जिसमे बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसपी सिंह अनुपस्थित पाये गये| उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया गया है|
सीएमओ को सीएचसी परिसर में जगह-जगह बरसात का पानी भरा मिला, जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की| उन्होंने तत्काल एंटी लार्वा का छिड़काव करानें के निर्देश दिये| महिला प्रसब केंद्र में प्रसुताओं की प्रसब के उपरांत 24 घंटे के अंदर छुट्टी करने का आरोप लगाया गया| दो स्टाफ नर्स पर पैसे लेने का आरोप लगा है| सीएमओ ने तत्काल ही जवाब-तलब किया है| राजेपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर प्रमित राजपूत आदि मौके पर मौजूद रहे| सीएमओ ने बताया कि अनुपस्थित बाल रोग विशेषज्ञ को कारण बताओ नोटिस दिया गया है| दो नर्सो पर पैसे लेनें का आरोप भी लगा है| जाँच करायी जा रही है|

इंस्टाग्राम फिल्टर का कमाल! 52 वर्षीय महिला बनी हुश्न की रानी, 26 साल के युवक को हुआ इश्क, फिर कत्ल

0

मैंनपुरी:(जेएनआई न्यूज) सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर जनपद मैंनपुरी के एक 26 वर्षीय युवक की फर्रुखाबाद की एक महिला से दोस्ती हो गई। दोनों के बीच दोस्ती काफी आगे बढ़ गई। महिला फिल्टर लगाई तस्वीरें युवक को भेजती थी। हुस्न की मल्लिका बनी महिला को देखकर ही युवक उस पर मोहित हो गया। दोनों के बीच प्रेम संबंधों वाली बातें शुरू हो गई। महिला ने बाद में शादी का दबाव बनाना शुरू किया। इसके बाद युवक को उसकी असलियत का पता चला। उसके 52 वर्षीय होने की जानकारी मिली। महिला जब धमकी देने लगी तो युवक ने उसकी हत्या कर दी। 
दरअसल, मैनपुरी के थाना कोतवाली क्षेत्र में एक अज्ञात महिला की लाश मिली थी, जिसकी शिनाख्त जनपद फर्रुखाबाद निवासी रानी के रूप में हुई| पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई| पुलिस ने इस हत्याकांड को सुलझाने के लिए तीन टीमों को लगाया| 11 अगस्त की सुबह 9 बजे जनपद मैनपुरी के खरपरी बंबा की पटरी से नगला गहियर की तरफ जाने वाले मार्ग पर झाड़ी में एक महिला के शव मिला था। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। 72 घंटे बाद पुलिस ने अज्ञात में ही पोस्टमार्टम कराया व शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका की गला घोटकर हत्या करने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने कोतवाली के दरोगा राजेंद्र सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का एफआईआर दर्ज की। पुलिस की कई टीमें हत्या के खुलासे के लिए लगायीं गयीं| शव मिलने के बाद लगभग 20 दिन बाद पुलिस ने एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम किशोरपुरा निवासी अरुण राजपूत पुत्र मुन्नालाल को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। मृतका की शिनाख्त रानी के रूप में हुई| मैनपुरी पुलिस के मुताबिक मृतक महिला 52 वर्षीय रानी राजेपुर थाना क्षेत्र के जिठौली निवासी राजपाल सिंह सोमवंशी की पत्नी थी और आरोपी 26 वर्षीय अरुण राजपूत की दोस्ती करीब डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी| रानी के चार बच्चे भी हैं|
मैनपुरी के एसपी सिटी अरुण कुमार नें बताया कि आरोपी अरुण वह गुड़गांव में ट्रैक्टर चलाता है। डेढ़ साल पहले उसकी इंस्टाग्राम पर मृतका रानी से दोस्ती हुई थी। रानी ने उसे अपना व्यक्तिगत मोबाइल नंबर दे दिया। दोनों में बातें होने लगी। कई बार दोनों फर्रुखाबाद के होटल में मिले। इसके बाद रानी ने उससे रुपयों की मांग शुरू कर दी। रुपये न देने पर उसे और उसके परिवार को जेल भेजने की धमकी देने लगी। उसने शादी करने का भी दबाव बनाया। इससे वह परेशान हो गया था। 8 अगस्त को महिला ने कई बार युवक को फोन कर धमकाया। इसके बाद उसने फैसला किया कि वह रानी को मैनपुरी बुलाकर हत्या कर देगा। साजिश रच कर उसने बीते 10 अगस्त को रानी को मैनपुरी बुला लिया। उसी दिन रानी भावंत चौराहे पर दोपहर 12:30 बजे युवक से मिली। इसके बाद दोनों खरपरी बंबा की तरफ चले गए। इसी दौरान आरोपी अरुण रानी के पीछे चला गया। उसने गर्दन पर रखी चुन्नी से गले में फंदा डालकर कस दिया। रानी जब तक गिर नहीं गई, तब तक वह चुन्नी को गले में कसता रहा। इसके बाद गांठ लगा दी। आरोपी अरुण को जब विश्वास हो गया कि रानी की मौत हो गयी है तो वह उसे वहीं छोड़कर भाग निकला।

बाइक की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) बाइक की टक्कर से वृद्ध महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी| मौत मौके पर लोगों नें बाइक सवार को पकड़ कर पुलिस के किया| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा।
थाना क्षेत्र के नवादा (सिरौली) निवासी 55 वर्षीय शारदा देवी पत्नी स्वर्गीय नन्हेंलाल मंगलवार सुबह 6 बजे शौच के लिए खेतों की तरफ गई थी, वापस आते समय रास्ते में बाइक सवार युवक ने शारदा देवी के जोरदार टक्कर मार दी जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई| ग्रामीणों ने बाइक चालक को मौके पर ही पकड़ कर पुलिस को सूचना देने के बाद सुपुर्द कर दिया। हल्का के दरोगा रमाशंकर पांचाल ने मृतका का पंचनामा भर शब पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया । वृद्धा की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया मृतक के पांच पुत्र हैं|