Home Blog Page 113

फेम नें की सेंट्रल जेल चौराहे पर स्वच्छता, सुरक्षा व शौचालय की मांग

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सेंट्रल जेल स्थित मांझी रेस्टोरेंट पर रविवार को (फेम) फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में व्यापारी समाज की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा पूर्व कार्यक्रमों की सफलताओं पर खुशी व्यक्त की गई।सेंट्रल जेल चौराहे पर एक सुलभ शौचालय की आवश्यकता पर विचार किया गया। व्यापारियों को संगठित करने पर विशेष जोर देते हुए कहा गया कि क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था सुधारना अत्यंत जरूरी है। क्षेत्र में व्याप्त गंदगी को खत्म करने हेतु सफाई कर्मचारियों पर सख्ती करने की मांग उठी। साथ ही आगामी कोहरे के दौरान होने वाली अवांछित घटनाओं पर नियंत्रण के लिए पुलिस बल की विशेष निगरानी बढ़ाए जाने पर भी प्रस्ताव पारित किया गया। मुख्य बाजार में पुलिस गस्त बढ़ाने की मांग भी रखी गयी| सेन्ट्रल जेल चौराहे पर कोई सुलभ शौचालय नहीं है, जिससे आम जनता व्यापारियों कों काफी समस्या होती है, लिहाजा सुलभ शौचालय के लिये नगर पालिका कों ज्ञापन दिया जायेगा| लापरवाह पदाधिकारियों पर चलेगा चाबुक महामंत्री डॉ. संजीव त्रिपाठी नें कहा की जो पदाधिकारी संगठन के कार्यों में सक्रिय भागीदारी नहीं कर रहे, उन्हें चिन्हित कर पद से हटाने पर विचार किया जायेगा| महामंत्री देवेंद्र सक्सेना (पिंट)नें कहा संगठन के सभी पदाधिकारी एक जुट रहकर कार्य करें | वरिष्ठ मंत्री विपिन सिंह नें कहा की संगठन कों मजबूत करने की दिशा में कार्य किया जाये| संरक्षक अजय यादव नें कहा की संगठन कों चाहे वह छोटा दुकानदार हो या बड़ा व्यापारी सभी के सुख दुःख में साथ रहना चाहिए, व्यापार मंडल सभी व्यापारियों के साथ खड़ा है| अध्यक्ष योगेश गुप्ता नें कहा की किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा| संचालन शिवम दुबे नें किया| अमित मिश्रा, आलोक कटियार, दुर्गेश राठौर, अंकित दुबे, देवेंद्र सक्सेना (रेस्टोरेंट) , अर्पित अग्निहोत्री, शैलेश राजपूत आदि व्यापारी रहे।


हेडलाइन विकल्प

  1. फेम व्यापार मंडल की बैठक संपन्न, व्यवस्था

ड्रोन वारफेयर भविष्य की लड़ाई की कुंजी : लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार


फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) राजपूत रेजिमेंटल सेंटर में 33वीं द्विवार्षिक सम्मेलन सम्पन्न में पंहुचे लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने लेफ्टिनेंट जनरल हरजीत सिंह साही को ‘बैटन’ सौंपकर पद हस्तांतरण किया| इस दौरान मनोज कटियार नें राजपूत रेजिमेंट के गौरवशाली इतिहास कों याद किया| समारोह के अंतर्गत सभी वरिष्ठ सैन्य अधिकारी करिअप्पा शहीद स्मारक पर पहुंचे, जहां अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया। इस भावपूर्ण क्षण ने कार्यक्रम के वातावरण को अत्यंत आदर, सम्मान और गौरव से भर दिया| फर्रुखाबाद में राजपूत रेजीमेंट सेंटर की बैनियल कॉन्फ्रेंस में वेस्टर्न आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने रेजीमेंट की अभूतपूर्व भूमिका को नमन किया। उन्होंने परिचालन तत्परता पर जोर दिया और भविष्य की लड़ाई के लिए अग्निवीरों को ड्रोन वारफेयर की विस्तृत ट्रेनिंग देने को आवश्यक बताया।उन्होंने रेजीमेंट की अभूतपूर्व सैन्य भूमिका व शौर्य परंपरा को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा में राजपूत रेजीमेंट का योगदान इतिहास के स्वर्णिम अध्यायों में दर्ज है। उन्होंने फर्रुखाबाद और फतेहगढ़ की गौरवशाली सैन्य विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि 1720 में बने फतेहगढ़ किला से लेकर वर्तमान तक राजपूत रेजीमेंट ने युद्धभूमि में साहस और बलिदान की अमिट गाथाएं लिखी हैं। यह रेजीमेंट सदैव राष्ट्र के सम्मान और सुरक्षा के लिए समर्पित रही है।

ऑपरेशनल प्रिपेरेडनेस को सर्वोपरि बताया ले. जनरल कटियार ने कहा कि वर्तमान समय में चीन और पाकिस्तान दोनों दिशाओं से सुरक्षा चुनौतियाँ लगातार बनी हुई हैं। ऐसे वातावरण में सेना की ऑपरेशनल प्रिपेरेडनेस में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना का अपॉलिटिकल और सेकुलर चरित्र उसकी सबसे बड़ी ताकत है, और इसे हमेशा बनाए रखना आवश्यक है। ड्रोन वारफेयर पर विशेष जोर आधुनिक युद्ध तकनीक पर बात करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल कतारिया ने कहा कि भविष्य की लड़ाइयाँ ड्रोन तकनीक पर आधारित होंगी, जो युद्ध का स्वरूप पूरी तरह बदल देंगी। उन्होंने स्पष्ट कहा ड्रोन वारफेयर भविष्य की लड़ाई का अहम हिस्सा है। अग्निवीरों सहित सभी सैनिकों को ड्रोन ऑपरेशन तथा एंटी-ड्रोन तकनीक की विस्तृत ट्रेनिंग देना बेहद आवश्यक है। रेजीमेंट की वीरता की प्रशंसा जनरल कटियार ने रेजीमेंट के सैनिकों की साहस, अनुशासन, वीरता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि राजपूत रेजीमेंट सदैव राष्ट्र की रक्षा में अग्रणी भूमिका निभाती रही है और आगे भी इसी गर्व के साथ आगे बढ़ेगी। लेफ्टिनेट जरनल हरजीत सिंह शाही नव नियुक्त कर्नल ऑफ द रेजिमेंट ने रेजिमेंट के सैनिकों के साहस, अनुशासन, शौर्य, समर्पण और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।







डीएम के तहसील दिवस में 41 में तीन कों मौके पर न्याय

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में ऑफिसर्स क्लब फतेहगढ़ में तहसील सदर का सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया| संम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 25, पुलिस की 05, विकास विभाग की 02,विद्युत विभाग की 03, व अन्य विभागों की 06 शिकायते कुल 41 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमे से 03का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा प्राप्त शिकायतों का शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के अंदर निस्तारण करने के आदेश संवंधित अधिकारियो को दिये। उप जिलाधिकारी रजनी कांत आदि अधिकारी रहे| वही अमृतपुर में आयोजित तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी संजय वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 52 शिकायतों में से 3 का मौके पर निस्तारण किया गया| बीएलओ कों किया सम्मानित जिलाधिलारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा तहसील कायमगंज व नगर पालिका कायमगंज पहुँचकर विशेष प्रगाण पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत किये जा रहे डिजिटाइजेशन के कार्य का निरीक्षण किया गया,इस दौरान जिलाधिलारी द्वारा 100 प्रतिशत कार्य पूरा कर चुके हमीरपुर खास के बी0एल0ओ0 चंदन सिंह की प्रशंसा की गई एवं सम्मानित करने के लिए निर्देशित किया गया।

मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की मौत

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) विगत दिनों मार्ग दुर्घटना में घायल हुए युवक नें उपचार के दौरान दम तोड़ दिया | परिजन उसको लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया| थाना अमृतपुर के ग्राम कुम्हारौर निवासी 17 वर्षीय गोविन्द पुत्र राम किशोर मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया था, उसका परिजन बरेली के एक निजी अस्पताल में ऊपचार करा रहे थे, जहां उसकी मौत हो गयी, पहले परिजन गोविन्द कों लेकर उसके घर आये और बाद में लोहिया अस्पताल पंहुंचे जहां चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया | मृतक चार बहनो में एकलौता भाई था | मृतक की माँ देवी आदि का रों-रों कर बुरा हाल हो गया | मृतक गोविन्द राजेपुर के एक कालेज में बीएससी का छात्र था |

दो बाइकों की भिड़ंत के बाद ट्रक नें कुचला, एक की मौत, तीन गंभीर

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) दो बाइकों की आपस में भिंडत हो गयी, उसके बाद ट्रक नें उन्हें कुचल दिया, जिससे चार गंभीर रूप से घायल हो गये, उन्हें उपचार के लिये लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां एक कों मृत घोषित कर दिया गया| पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर जलालाबाद के याकूबपुर निवासी 20 वर्षीय अमन पुत्र मंगू लाल उर्फ मंगा अपने साथी 18 वर्षीय शानू पुत्र अच्छू लाल के साथ बाइक से कमालगंज के महरूपुर रावी में आ रहा था, वहीं दूसरी बाइक से थाना मऊ दरवाजा के नबाब दिलावर जंग निवासी 17 वर्षीय जुनैद अपने साथी शाहरुख़ के साथ बाइक से शाहजहांपुर एक बारात में शामिल होने जा रहा था, उसी दौरान अल्लागंज व हुल्ला पुर चौराहें के मध्य दोनों की बाइकों की आपस में भिंडत हो गयी, मिली जानकारी के मुताबिक उसी समय उधर से गुजर रहे ट्रक नें बाइक सबारों कों कुचल दिया, जिससे चारों बाइक सबार गंभीर रूप से घायल हो गये, उन्हें एम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां अमन कों मृत घोषित कर दिया गया, मृतक का अभी चार माह पूर्व ही शालू के साथ विवाह हुआ था, माँ विश्मा देवी का रो-रों कर बुरा हाल हो गया|

केंद्रीय कारागार के सजाफ्ता बंदी की मौत

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) हत्या के मामले में सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की हालत बिगड़ने पर उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया, जहाँ बंदी को मृत घोषित कर दिया गया| जनपद कानपुर के निवासी 66 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र राम किशोर सेन्ट्रल जेल फतेहगढ़ में एक हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था, उसको पक्षाघात की बीमारी थी, उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में बंदी रक्षक बाबू शंकर व मनीष यादव नें देर शाम 8:15 पर भर्ती कराया| जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया, जेलर करुणा शंकर नें बताया की बंदी अशोक पक्षाघात की बीमारी थी, उसका इलाज कारागार के अस्पताल में चल रहा था|

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घर में मचा कोहराम

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) कादरी गेट थाना क्षेत्र के श्याम नगर आईटीआई मोहल्ले में शुक्रवार सुबह 20 वर्षीय युवक का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शिखर (20) पुत्र ओम प्रकाश त्रिवेदी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
परिजनों के अनुसार शिखर की मां बबीता देवी, भाई हिमांशु और बहन रुचि एक सप्ताह पूर्व परिवार सहित हरिद्वार घूमने गए थे। शुक्रवार सुबह जब सभी लोग वापस घर लौटे तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो गेट तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया गया। कमरे में पहुंचते ही शिखर का शव साड़ी के सहारे पंखे से लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिजन बदहवास हो गए।तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आत्महत्या के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और मृतक के मोबाइल सहित अन्य बिंदुओं की भी जांच की जा रही है। शिखर की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। मां बबीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले में भी मातम पसरा हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

शौर्य दिवस पर यात्रा निकाल रहे विश्व हिन्दू परिषद को पुलिस नें रोंका

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) जिला प्रशासन से बिना अनुमति लिए शौर्य दिवस पर यात्रा निकाल रहे विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस नें रोंक दिया| अधिकारियों ने कहा की बिना जिला प्रशासन की अनुमति लिए किसी को भी यात्रा निकालने की अनुमति नही है|
दरअसल संगठन ने जिले में कई जगह बैनर लगाकर शौर्य दिवस पर यात्रा निकालने की घोषणा की गयी थी, लेकिन बैनर में ना ही यह लिखा गया की यात्रा किस जगह से किस जगह पर निकलेगी, ना यात्रा निकलने का समय अंकित किया गया| बैनर पर केबल विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल लिया था, लिखा गया अयोध्या हुई हमारी अब मथुरा की बारी| दोपहर लगभग डेढ़ बजे कार्यकर्ता गुरुगाँव देवी मन्दिर पर एकत्रित हुए| भनक लगते ही अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार, नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने यात्रा ना निकलने देनें की बात कही| कार्यकर्ताओं नें मौके पर ही सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया| इस दौरान यात्रा कुछ दूरी तक चली भी| जिसके बाद आगे ना जानें देनें देने से पुलिस नें उन्हें अपनी निगरानी में वापस भेज दिया| नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल ने बताया कि किसी नई परम्परा को कायम नही होनें दिया जायेगा| उनका जो आयोजन था उसे छोटा करा दिया गया| कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया|

फालोअप: पोस्टमार्टम में अंशु के सीने में धसे मिले 31 छर्रे

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नामकरण संस्कार दौरान हुई युवक अंशु यादव के सीने में गोली लगने से मौत हो गयी थी, शनिवार को पुलिस नें अंशु के शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें उसके सीने में 31छर्रे धसे मिले| पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है|
थाना कमालगंज के ग्राम पंचायत नथुआपुर के मजरा उमराव नगला नामकरण संस्कार के दौरान हर्ष फायरिंग में गांव के ही 20 वर्षीय अंशू यादव की गोली लगने से मौत हो गई थी। मृतक के चचेरे भाई सुधीर यादव ने ग्राम नथुआपुर के प्रधान कश्मीर सिंह यादव के नाती गोलू यादव व उसके साथी विकास यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने ग्राम प्रधान कश्मीर सिंह यादव व चार अन्य को हिरासत में लेकर लाइसेंसी दोनाली बंदूक बरामद कर ली है। शनिवार को डा. गौरव यादव व डा. प्रवीन कुमार के पैनल के पैनल से शव का पोस्टमार्टम किया। मृतक अंशु यादव के सीने में 31 छर्रे मिले। मौत का कारण जिगर व फेफड़े फटने से रक्तस्राव होना बताया गया। थानाध्यक्ष राजीव सिंह नें बताया की अभी किसी को भी हिरासत में नही लिया है| जाँच की जा रही है | अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया की दो नामजद आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तारी होगी|

फर्रुखाबाद में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कार्यक्रम निरस्त

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद आ रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का कार्यक्रम शनिवार को शाम निरस्त हो गया| जिससे कांग्रेसियों में मायूसी छा गयी| प्रदेश अध्यक्ष का कार्यक्रम आने के बाद से कांग्रेसियों में उत्साह देखा जा रहा था|
दरअसल विगत दिनों कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश महासचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव के पिता पूर्व विधायक सुरेश यादव का निधन हो गया था| उनके परिवार को शोक सम्वेदना व्यक्त करने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय का कार्यक्रम आया था| प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कौशलेन्द्र सिंह यादव का आवास पर शनिवार शाम 5 बजे आगमन था| लेकिन मार्ग में कई जनपदों में कार्यक्रमों के होनें से प्रदेश अध्यक्ष का कार्यक्रम जनपद फर्रुखाबाद में विलम्ब से हो रहा था| लिहाजा आने का कार्यक्रम विलम्ब से होनें पर प्रदेश अध्यक्ष का कार्यक्रम निरस्त हो गया| कांग्रेस जिलाध्यक्ष शकुंतला गौतम ने जेएनआई को बताया कि प्रदेश अध्यक्ष का जनपद आगमन में विलम्ब हो रहा था, लिहाजा उनका फर्रुखाबाद में आगमन निरस्त कर दिया| वह आगामी दिनों में निवर्तमान प्रदेश महासचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव के घर पंहुचेगें|