शौर्य दिवस पर यात्रा निकाल रहे विश्व हिन्दू परिषद को पुलिस नें रोंका

0
441

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) जिला प्रशासन से बिना अनुमति लिए शौर्य दिवस पर यात्रा निकाल रहे विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस नें रोंक दिया| अधिकारियों ने कहा की बिना जिला प्रशासन की अनुमति लिए किसी को भी यात्रा निकालने की अनुमति नही है|
दरअसल संगठन ने जिले में कई जगह बैनर लगाकर शौर्य दिवस पर यात्रा निकालने की घोषणा की गयी थी, लेकिन बैनर में ना ही यह लिखा गया की यात्रा किस जगह से किस जगह पर निकलेगी, ना यात्रा निकलने का समय अंकित किया गया| बैनर पर केबल विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल लिया था, लिखा गया अयोध्या हुई हमारी अब मथुरा की बारी| दोपहर लगभग डेढ़ बजे कार्यकर्ता गुरुगाँव देवी मन्दिर पर एकत्रित हुए| भनक लगते ही अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार, नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने यात्रा ना निकलने देनें की बात कही| कार्यकर्ताओं नें मौके पर ही सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया| इस दौरान यात्रा कुछ दूरी तक चली भी| जिसके बाद आगे ना जानें देनें देने से पुलिस नें उन्हें अपनी निगरानी में वापस भेज दिया| नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल ने बताया कि किसी नई परम्परा को कायम नही होनें दिया जायेगा| उनका जो आयोजन था उसे छोटा करा दिया गया| कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]