केंद्रीय कारागार के सजाफ्ता बंदी की मौत

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) हत्या के मामले में सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की हालत बिगड़ने पर उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया, जहाँ बंदी को मृत घोषित कर दिया गया| जनपद कानपुर के निवासी 66 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र राम किशोर सेन्ट्रल जेल फतेहगढ़ में एक हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था, उसको पक्षाघात की बीमारी थी, उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में बंदी रक्षक बाबू शंकर व मनीष यादव नें देर शाम 8:15 पर भर्ती कराया| जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया, जेलर करुणा शंकर नें बताया की बंदी अशोक पक्षाघात की बीमारी थी, उसका इलाज कारागार के अस्पताल में चल रहा था|