फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सीएमओ कार्यालय में सोमवार को मांगो को लेकर आशा बहुओं ने सीएमओ कार्यालय के घेराव कर धरना देना शुरू कर दिया। उनका कहना है कि उनकी मांगे पूरी न होने तक कार्य बहिष्कार कर धरना जारी रहेगा।
उत्तर प्रदेश आशा ट्रेड यूनियन के बैनर तले धरना दे रहीं आशा बहुओं ने कहा कि उन्हें भी राज्य सरकार स्थाई कर सभी लाभ दे। जिलाध्यक्ष मिथिलेश सोलंकी ने बताया कि उन्हें केंद्र और राज्य सरकार से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि भी क़ई महीनों से नहीं मिली। जिससे उनके आगे पारिवारिक आर्थिक समस्याओं का संकट है। कई माह से मोबाइल रिचार्ज नहीं मिला व तीन माह से मानदेव भुगतान नहीं हुआ है | आशाओं नें उन्हें राज्य कर्मी का दर्जा दिये जाने की मांग भी की, कहा कि वह अपनी मांगो के लिए, पल्स पोलियो अभियानमें डियूटी का भीं पैसा नहीं मिला|विगत दिनों से सीएससी ,पीएससी व सीएमओ के अलावा एनएचएम समेत शासन में लिखित में शिकायत की जा चुकी हैं बावजूद इसके कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। इससे मजबूर होकर उन्होंने यह कदम उठाया है।
सीएमओ कार्यालय पर आशा बहुओं का धरना प्रदर्शन
प्रधान के भाई की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर चिर्रा निवासी स्वर्गीय नूर मोहम्मद के 24 वर्षीय खुशनूर मंसूरी उर्फ श्याम की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। 14 दिसम्बर की शाम चार बजे खुशनूर मोहम्मदाबाद से घर लौट रहे थे। ताजपुर रोड पर डूंगरपुर तिराहे के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल खुशनूर को निजी वाहन से
फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने आगरा रेफर कर दिया। आगरा में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। खुशनूर मंसूरी भैंस की खरीद-बिक्री का कार्य करते थे और इसी सिलसिले में हैदरपुर गए थे। उनके परिवार में पत्नी परवीन गर्भवती हैं तथा 2.5 वर्षीय पुत्र असद है। वे तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। बड़े भाई सन्नी मंसूरी ग्राम प्रधान हैं, जबकि छोटा भाई अरवाज है। परिवार में एक अविवाहित 20 वर्षीय बहन करीमा है, जबकि दो बहनों की शादी हो चुकी है। माता सरवरी बेगम सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है | मृतक का शव गांव लाए जाने के बाद उनके भाई एवं ग्राम प्रधान सन्नी मंसूरी की सूचना पर चौकी इंचार्ज अनिल सिखबार ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
सीसीटीवी व बदमाशों के मोबाइल से खुलेगा लूट का राज
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) दिनदहाड़े हुई लूट की घटना नें पुलिस के इकबाल पर सबाल खड़े कर दिये| अब पुलिस घटना की पड़ताल में लगी है| पुलिस मौके पर मिला बदमाशों के मोंबाइल व सीसीटीवी के सहारे उनके गिरेवान तक अपने हाथ ले जाने के प्रयास में लगी है|
कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम सकवाई निवासी राजेश शर्मा थाना
कादरी गेट के गुंजन बिहार कालोनी में आलोक यादव की अमेजन कोरियर कम्पनी से कैश कलेक्शन लेकर आ रहा था| राजेश शर्मा रेडीयट कम्पनी में कैश पिककप का कार्य करता था| कोरियर कम्पनी के मैनेजर आईटीआई निवासी से एक लाख 32 हजार 720 रूपये बैक में लेकर बाइक से लगभग 2:40 बजे निकला जैसे ही वह कालोनी की गली में आया उसी दौरान दो बाइक सबार बदमाश आ गये| उन्होंने राजेश का
रुपयों से भरा झोला छिनने का प्रयास किया और उसके कमर से नीचे गोली मार दी| आरोपी मौके से घटना को अंजाम देकर फरार हो गये| 2:48 पर घायल राजेश नें कम्पनी मैनेजर आलोक यादव को सूचना फोन पर दी|
एक दर्जन कम्पनियों का कैश कलेक्शन करता है राजेश
घायल राजेश शर्मा नें बताया की उसके पास लगभग एक दर्जन और प्रमुख प्रतिष्ठान है जिनसे वह कैश कलेक्शन करनें का कार्य करता था| घटना के समय उसके बैग में लगभग 7 लाख रूपये थे|
पुलिस को मिला बदमाशों का मोबाइल
लूट की घटना को अंजाम देनें के दौरान छिनाझपटी करते समय बदमाशों का मोबाइल मौके पर पुलिस को मिल गया, पुलिस उसके सहारे बदमाशों को गिरफ्त में लेनें का प्रयास कर रही है|
मोबाइल फिल्ड यूनिट नें लिये नमूने
घटना के समय पुलिस को मौके पर एक 32 बोर कारतूस खोखा भी मिला| उसे भी पुलिस नें कब्जे में ले लिया| फिल्ड यूनिट टीम नें कारतूस व मौके पर मिले बैंक में रूपये जमा करने के फार्म कब्जे में लिये|
सीसीटीवी फुटेज भी बनेंगे पुलिस के लिए संजीबनी
आईटीआई चौकी प्रभारी विशेष कुमार ने घटना के दौरान आस-पास लगे सीसीटीवी भी खंगाले| मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को सीसीटीवी मेंअहम सुराग मिला है| पुलिस सीसीटीवी व मोबाइल के जरिये घटना का खुलासा करनें का प्रयास कर रही है| अपर पुलिस
अधीक्षक अरुण कुमार व सीओ सिटी एश्वर्य उपाध्याय लोहिया अस्पताल पंहुची और घायल के हाल-चाल लिये| इसके बाद दोनों अधिकारी घटना स्थल गुंजन बिहार कालोनी पंहुचे और जानकारी आईटीआई चौकी प्रभारी विशेष कुमार से ली| अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार नें जेएनआई को बताया की गोली मारकर कैश लूटा गया है| घायल को लोहिया में भर्ती किया गया| घायल की हालत सामान्य है| कितना रुपया लूटा गया है इसका अभी ठीक से पता नही चला है| पुलिस जाँच कर रही है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|
बड़ी खबर: कैश पिकअप कर्मी के गोली मारकर लाखों की लूट
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नकदी लेकर जा रहे कैश पिकअप कर्मी कों बदमाशों नें गोली मारकर लाखों रुपए की नगदी लूट ली और फरार हो गये, दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है, मौके पर पुलिस पहुंची और घायल लोहिया अस्पताल भेजा गया|
कोतवाली मोहम्मदाबाद के सकवाई निवासी राजेश कुमार पुत्र कप्तान लाल नें बताया की वह कैश पिकअप का कार्य करता था, वह गुंजन बिहार कॉलोनी स्थित आलोक यादव की ऑन लाइन एजेंसी से नकदी लेकर बाइक से सेन्ट्रल बैंक फर्रुखाबाद जमा करने जा रहा था, उसी
दौरान गुंजन बिहार की गली में ही दो बाइक सबार बदमाशों नें राजेश का नकदी से भरा लूटने का प्रयास किया, उस दौरान अचानक बदमाशों नें अचानक राजेश के कमर नीचे गोली मार दी, और नकदी से भरा झोला लेकर फरार हो गये, दिन दहाड़े हुई घटना से पुलिस की कार्य प्रणाली पर सबाल खडे कर दिये | मौके पर पंहुची डायल 112 नें घायल कों लोहिया अस्पताल पंहुंचाया| घायल राजेश नें बताया की लगभग 7 लाख कैश उसके झोले में था | आईटीआई चौकी प्रभारी विशेष कुमार मौके पर पंहुचे | पुलिस कों मौके पर एक कारतूस का खोखा मिला है | इसके साथ ही बदमाश का मोबाइल भीं मौके पर झूट गया | चौकी प्रभारी विशेष कुमार नें बताया की वह घटना पर नहीं है वह न्यायालय में हैं |
हाई-वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से होटल कर्मी की मौत
फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) इटावा–बरेली हाईवे पर ग्राम वनपोई के पास बीती रात एक सड़क हादसे में होटल में बैटर का काम करने वाले 32 वर्षीय सोनू की मौत हो गई। पैदल जा रहे सोनू को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पर डायल 112 और डायल 108 मौके पर पहुंचीं और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर जितेंद्र यादव ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला को दी गई।मृतक सोनू जनपद हरदोई के हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पांडे पुरवा का निवासी था। वह रोहिला चौराहे स्थित काका होटल में बैटर का काम करता था और लगभग एक माह से वहीं कार्यरत था। परिजनों के अनुसार, घटना से पहले सोनू शाम करीब आठ बजे गमा देवी होटल पर अपने ताऊ तेजराम से मिलने गया था। रात लगभग दो बजे वह पैदल अपने चाचा हिमांशु से मिलने स्वाती ढाबा, गैसिंगपुर जा रहा था, तभी हादसा हो गया। सोनू चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके भाई 30 वर्षीय शीतल, 28 वर्षीय नीलेश और 22 वर्षीय रितुराज हैं, जबकि तीनों बहनों की शादी हो चुकी है। मृतक के पिता विजय शंकर व भाई भी होटल में बैटर का काम करते हैं। उप निरीक्षक अखिलेश कुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
कोहरे की चादर ओढ़कर आई सोमवार की सुबह
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)सोमवार की सुबह घने कोहरे की चादर ओढ़कर आई। आलम यह रहा कि हाईवे पर विजिबिलीटी दस से 20 मीटर तक रही, जिसकी वजह से वाहन रेंग रेंगकर चलते नजर आए। कोहरे की वजह से भारी ठंड भी महसूस की गई। मासूम घने कोहरे के बीच ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे।
जनपद में पिछले दो दिन से कोहरा आ रहा है। रविवार की तुलना में सोमवार को अधिक कोहरा था, जो पानी की बोछारों की तरह बरसता नजर आया। दुपहिया वाहनों पर चलने वाले लोग कोहरे की वजह से पानी में तर हो गए। देहात क्षेत्र में कोहरा अधिक था। हाइवे पर विजिबिलीटी दस से 20 मीटर तक रही, जिसकी वजह से वाहन चालकों को दिन में भी हेड लाइट जलाकर चलना पड़ा। आलम यह रहा कि नौनिहाल ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे।
बालक का अपहरण के बाद हत्या में 11 पर मुकदमा
फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम कोरीखेड़ा निवासी चन्द्रप्रकाश गुप्ता के 10 वर्षीय पुत्र आशुतोष की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। मामले में पहले अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसे अब हत्या की धारा में तरमीम कर दिया गया है। घटना से गांव में कोहराम मच गया है। परिजनों के अनुसार बीते बुधवार 10 दिसंबर की शाम करीब 5:30 बजे आशुतोष बिना बताए घर से बाहर निकला था और देर रात तक वापस नहीं लौटा। तलाश के बावजूद जब कोई सुराग नहीं लगा तो पिता ने थाना जहानगंज में गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले, साथ ही कन्नौज से डॉग स्क्वायड भी बुलाया गया, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। रविवार को ग्राम कोरीखेड़ा निवासी रामस्वार्थ के खेत में कोटेदार पवन राजपूत को पानी लगाते समय एक बालक का कोट पड़ा मिला। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और कोट की पहचान आशुतोष के रूप में की। इसके बाद खोजबीन में भरतापुर-झंसी मार्ग पर रंजीत शाक्य के आलू के खेत में आशुतोष का शव बरामद हुआ। पुलिस ने चन्द्रपाल पुत्र फलेहचन्द्र निवासी न्यामतपुर ठाकुरान, . सुबोध सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह सिविल लाइन फतेहगढ़, कमलेश सिंह पुत्र गोकुल सिंह निवासी कोरीखेड़ा, सुनील पाल पुत्र अमर सिंह निवासी कोरीखेडा, .संतीय उर्फ कालू पुत्र अमर सिंह निवासी कोरीबेडा, शनी राजपूत पुत्र राम प्रकाश निवासी कोरीखेड़ा, आदित्य राजपूत पुत्र राम प्रकाश निवासी कोरीबंडा, कौशल शर्मा पुत्र रामनिवास उर्फ गुड्डू निवासी कोरीबेड़ा,. अशु नाट्य पुत्र बजराम निवासी कोरीखेड़ा, पवन राजपूत पुत्र हरिराम निवासी कोरीबेड़ा, सुनील शर्मा पुत्र बाबूराम निवासी कोरीबेड़ा के खिलाफ अपहरण कर बालक की हत्या का मामला तरमीम किया है | थानाध्यक्ष राजेश राय में बताया की जाँच चल रही है, जल्द खुलासा किया जायेगे|
स्वर्गधाम पर अवैध वसूली के खिलाफ सख्ती, निःशुल्क मृत्यु प्रमाण पत्र की शुरुआत
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) पांचाल घाट स्थित स्वर्गधाम पर फैली अव्यवस्थाओं और अवैध वसूली पर रोक लगाने के उद्देश्य से रविवार को स्वर्गधाम सेवादल की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अंतिम संस्कार के नाम पर परिजनों से की जा रही अवैध वसूली को जड़ से खत्म करने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए। सेवादल ने तय किया कि अब दाह संस्कार प्रमाण पत्र घाट पर ही पूरी तरह निःशुल्क जारी किए जाएंगे, जिसकी शुरुआत उसी दिन कर दी गई। बताया गया कि पूर्व में कार्रवाई के बावजूद एक कफन-खसोट गैंग द्वारा दीनदयाल बाग में अवैध कार्यालय खोलकर प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर लोगों से हजारों रुपये वसूले जा रहे थे। लगातार शिकायतों के बाद भी कार्रवाई न होने पर सेवादल ने स्वयं व्यवस्था संभालने का निर्णय लिया। फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहा कि विपत्ति के समय शोक संतप्त परिजनों से की जाने वाली वसूली अमानवीय है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।सेवादल की टीम ने उत्तरी तट पर पहुंचकर वसूली करने वालों को चेतावनी दी और तय शुल्क से अधिक पैसा न लेने के निर्देश दिए। बैठक में घाट पर छाया, पेयजल और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का भी निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष कोमल पांडेय ने कहा कि स्वर्गधाम पर किसी भी प्रकार की अराजकता सहन नहीं की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता सत्यपाल सिंह ने की । रामदास गुप्ता, अनिल द्विवेदी, श्यामेंद्र दुबे, अनंतराम, कन्हैया दास, सौरभ पांडे,पंकज राठौर ,विनय दीक्षित, सुनील शुक्ला, नीरज दुबे, कुलदीप दीक्षित, अजय मिश्रा, प्रेमचंद वर्मा, राजीव वर्मा, शांतनु शाक्य, लवी सक्सेना, कुलदीप कठेरिया, पवन बाल्मिक, आदित्य वाल्मीकि आदि रहे|
पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी व प्रेमी गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में तीन दिन पहले पति को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार अवैध प्रेम संबंधों के चलते यह घटना सामने आई। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घसिया चिरौली निवासी शिवमंगल की पत्नी संजना का अनुज गौतम से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शिवमंगल दोनों के रिश्ते में बाधा बन रहा था, जिससे परेशान होकर महिला और उसके प्रेमी ने योजना बनाकर उसे आत्महत्या के लिए उकसाया। पुलिस के अनुसार तीन दिन पहले शिवमंगल ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद मृतक के पिता सतीश चंद्र जाटव ने बहू संजना और उसके प्रेमी अनुज गौतम के खिलाफ कोतवाली कायमगंज में तहरीर दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने कॉल डिटेल व मोबाइल फोन की जांच की, जिसमें दोनों आरोपितों के बीच अवैध संबंधों की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने शिवमंगल की पत्नी संजना तथा उसके प्रेमी अनुज गौतम पुत्र हरिराम जाटव को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
बाइकों की भिड़ंत में सैनिक समेत दो की मौत, चार घायल
फर्रुखाबाद:(जहानगंज/नगर संवाददाता) जिले में रविवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम महरूपुर बीजल के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में भारतीय सेना के जवान की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरे बाइक सबार कों लोहिया में मृत घोषित किया गयी| जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में जनपद कन्नौज के थाना सौरिख क्षेत्र के ग्राम शिवसिंहपुर निवासी 35 वर्षीय विनीत पुत्र राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। विनीत भारतीय सेना में कार्यरत थे और वर्तमान में जम्मू में तैनात थे। परिजनों के अनुसार वह छुट्टी पर घर आए हुए थे और अपनी पत्नी निशा व सात वर्षीय पुत्र रोहन के साथ फर्रुखाबाद के मसेनी रामनगर स्थित अपने
आवास जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक ग्राम महरूपुर बीजल के पास पहुंची, सामने से आ रही दूसरी बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सैनिक विनीत ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
दूसरी बाइक पर सवार युवक को डायल 112 पुलिस गंभीर हालत में अपनी गाड़ी से डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अंकित पुत्र कुंवरपाल, निवासी कतरौली पट्टी, थाना कमालगंज के रूप में हुई।
हादसे में 18 वर्षीय ओमवीर पुत्र रामतीर्थ निवासी तरा नगला, थाना जहानगंज तथा 17 वर्षीय राजकुमार पुत्र सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं सैनिक विनीत की पत्नी निशा व पुत्र रोहन भी घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल लोहिया में चल रहा है।
अंकित के पिता ने बताया कि उनका बेटा दरियागंज में अपनी बुआ के पास रहता था। हादसे की सूचना फोन से मिली, जिसके बाद वह अस्पताल पहुंचे। दो युवकों की मौत की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।



