फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) नगर पालिका परिषद में फैम व्यापार मंडल कों सप्ताह भर में रेलवे रोड़ पर निर्माण कार्य शुरू करने का भरोसा दिया है| निर्माण के प्रथम चरण में सड़क पर पहले पैचिंग की जायेगी| फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष महामंत्री विमलेश मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी ने नगर पालिका फर्रुखाबाद के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सिंह कार्यालय में मुलाकात की और उन्हें सड़क निर्माण को लेकर मांग पत्र सौंपा | जिसमें व्यापार मंडल पदाधिकारी ने कहा कि विगत 26 जुलाई 2025 को व्यापार मंडल के द्वारा चौक पर धरना प्रदर्शन किया गया था उसे दौरान नगर पालिका ने लिखित रूप में दिया था| लिखित आश्वासन के बाद भी अभी तक रेलवे रोड का निर्माण अधर में पड़ा है जिससे व्यापार मंडल व व्यापारियों में रोष है लिहाजा लिखित आश्वासन के तहत निर्माण जल्द शुरू किया जाये| नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी विनोद कुमार नें जेएनआई कों बताया की लगभग सप्ताह भर में कार्य शुरू कराया जायेगा| पहले पैचिंग का कार्य शुरू होगा| मौसम सही होने पर आगे का कार्य शुरू कराया जायेगा| सौरभ मिश्रा, मनोज दीक्षित, संजीब वर्मा, मस्कूर अंसारी,अनूप कुमार आदि रहे|
कैश पिकअप कर्मी से गोली मारकर लूट में डीआईजी सख्त, जल्द खुलासे के निर्देश
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कैश पिकअप कर्मी के गोली मारकर लूट करने के मामले में डीआईजी हरीश चंद्रा सख्त हो गये है उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक करने के साथ ही लूट के जल्द खुलासे के सख्त निर्देश दिये| पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर हरीश चन्दर द्वारा पुलिस लाइन सभागार में पुलिस कर्मियों के साथ कानून-व्यवस्था, मिशन शक्ति अभियान, लंबित विवेचना निस्तारण, जन शिकायत, साइबर अपराध अभियान आईजीआरएस को लेकर प्रगति जानी और कानून व्यवस्था कों लेकर चर्चा की| इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक नें कादरी गेट के गुंजन बिहार कॉलोनी में हुई राजेश शर्मा कैश पिकअप कर्मी से लूट की घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिये| पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ आरती सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार आदि अधिकारी रहे।
कोहरे ने प्रभावित किया जनजीवन, ठंड से कांपे लोग
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मंगलवार सुबह कों भीं शहर और देहात में मौसम का पहला घना कोहरा छा गया। दृश्यता बेहद कम होने के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। हाईवे व प्रमुख मार्गों पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। कोहरे के चलते स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को खासा परेशान होना पड़ा। कोहरे का असर रेल और बस सेवाओं पर भी देखने को मिला। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं, जबकि रोडवेज बसों का संचालन भी सावधानी के साथ किया गया।यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से धीमी गति से चलने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भीं सुबह और शाम के समय कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। दोपहर तक लोग रजई में दुबके रहे |
नेहा नर्सिंग होम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़
फर्रुखाबाद:(जेएनआई डेस्क) शहर के बाबू जी गली लोहाई रोड़ स्थित नेहा नर्सिंग होम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे बड़ी संख्या में मरीजों की भीड़ उमड़ी, जिन्होंने स्वास्थ्य लाभ लिया| नेहा नर्सिग होम के डायरेक्टर विनोद अग्निहोत्री के नेतृत्व में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज मेहरोत्रा नें मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिसमे सीने में दर्द, सांस लेने में समस्या व घबराहट आदि के मरीज देखे| उन्होंने कुल 110 मरीजों का मुफ्त परीक्षण किया| इसके साथ ही अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नासीर उल हसन नें बच्चो कों देखा| उन्होंने लगभग आधा सैकड़ा बच्चों का परीक्षण किया| ज्यादातर बच्चों कों निमोनिया, सर्दी आदि के आये| डायरेक्टर विनोद अग्निहोत्री नें बताया की हर माह की 15 तारीख कों अस्पताल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है, जिसमे सैंकड़ो की संख्या में मरीज स्वास्थ्य लाभ ले हैं| इस दौरान डॉ. राहुल यादव भीं रहे| (ADV)
1971 युद्ध में शहीद फर्रुखाबाद के 31 वीर जवानों की स्मृति में जले 31 दीप
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) विजय दिवस की पूर्व संध्या पर अंतरराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के तत्वाधान में शहीद रघुनाथ शरण की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारत-पाक युद्ध 1971 में शहीद हुए फर्रुखाबाद जनपद के 31 वीर जवानों की स्मृति में 31 दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया गया। अंत में शहीदों के बलिदान को स्मरण करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य दीक्षित ने कहा कि आज देश सुरक्षित है तो इसका श्रेय हमारे वीर सैनिकों को जाता है, जो कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी सीमाओं की रक्षा करते हैं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज बॉबी दुबे ने कहा कि भारतीय सेना का योगदान अविस्मरणीय है और शहीदों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा। प्रदेश महासचिव नारायण दत्त द्विवेदी ने विजय दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 1971 में इसी दिन 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। कार्यक्रम में बॉबी दुबे, हिंदू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, स्वतंत्रता संग्राम समिति के जिला अध्यक्ष रितेश शुक्ला, मिश्रा गुट व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला, फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा, पंकज दुबे, आशीष मिश्रा, गौरव मिश्रा एडवोकेट, डॉ. प्रीति तिवारी आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन वैभव सोमवंशी ने किया।
बस कंडक्टर के साथ मारपीट कर नगदी लूटने का आरोप
फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) प्राइवेट बस के कंडक्टर के साथ सवारी व उसके साथियों ने मारपीट कर दी मामले में नगदी लूटने का आरोप भी लगाया गया है, पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है | जनपद हरदोई के सवाजपुर के ग्राम खतौली निवासी बस चालक राजेश पुत्र महावीर ने थाना राजेपुर पुलिस को तहरीर दी, जिसमें कहा है कि वह थाना कादरी गेट मोहल्ला कादरी के निवासी राम रतन पुत्र श्री राम की निजी बस का चालक है, उसके साथ थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम गांधी निवासी विश्व बहादुर पुत्र जगपाल बस में हेल्पर का कार्यकर्ता है| सोमवार को वह बस लेकर फर्रुखाबाद आ रहा था, उसी दौरान एक युवक बस में चढ़ा, जब हेल्पर ने युवक से टिकट लेने कों कहा तो उसने गांव पंहुचने पर पैसे देने की बात कही | शाम 4:00 बजे जब बस युवक के गांव के सामने पहुंची तो, हेल्पर हैं युवक से कहा कि पहले टिकट के पैसे दो उसके बाद उतरना, आप है जी इतना कहते ही युवक ने फोन करके अपने गांव के अन्य युगों को भी बुला लिया और हेल्पर विश्व बहादुर के साथ मारपीट कर 4570 रुपए छीन लिए और फरार हो गए | कार्यवाहक थानाध्यक्ष कामता प्रसाद ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है जांच की जा रही है जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी
संकिसा बिसारी देवी मंदिर के टीले के ऊपर से मूर्ति हटाई, मुकदमा दर्ज
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फर्रुखाबाद के संकिसा स्थित विवादित टीले पर बिसारी देवी परिसर में रखी हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां हटाए जाने के मामले में मां बिसारी देवी सेवा समिति की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। संकिसा निवासी माँ बिसारी देवी सेवा समिति के अध्यक्ष अतुल दीक्षित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है, मामले की जांच उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह को सौंपी गई है।अतुल दीक्षित ने दर्ज करये कहा है कि वे प्राचीन सनातन धर्म के अनुयायी हैं। 14 दिसंबर 2025 को अन्य धर्म के अनुयायियों द्वारा संकिसा बिसारी देवी मंदिर के टीले पर नीम के पेड़ के नीचे रखी हिंदू धर्म की विसर्जित मूर्तियां, जिनमें गणेश जी आदि की मूर्तियां शामिल थीं, हटा दी गईं। उन्होंने बताया कि उक्त स्थान पर काफी समय से विसर्जित मूर्तियां रखी जाती रही हैं। मूर्तियां हटाए जाने से सनातन धर्म के अनुयायियों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है और धर्म का अपमान हुआ है।
पुलिसवाले भी न पहन रहे हेलमेट और न लगा रहे सीट बेल्ट, किया चालान
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)जिले में युवा ही नहीं पुलिस और अन्य विभागों के कर्मचारी भी यातायात नियमों का पालन कर नहीं कर रहे हैं। सोमवार को यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का पालन न करने पर पुलिस कर्मियों के वाहनों के चालान किये| सोमवार को प्रभारी यातायात निरीक्षक सतेंद्र सिंह ने पुलिस लाइन गेट पर ही वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान लाइन के अंदर से ड्यूटी के लिए बाइक से निकले वर्दीधारियों के वाहनों की फोटो खींचकर चालान की कार्रवाई शुरू हुई। एक के बाद एक कई चालान होने से पुलिसकर्मियों में ह्ड़कंप मच गया। यातायात प्रभारी ने कहा कि नियम सबके लिए एक जैसा ही है। चालान होने के बाद भी पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के ही वाहन चलाते देखे गए। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि कानून सबके लिए एक समान हैं। वह चाहे आम नागरिक हो अथवा पुलिस। नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
कांशीराम कॉलोनी में दूसरे दिन भी पुलिस का सत्यापन,112 आवासों की हुई जांच
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) थाना मऊदरवाज़ा क्षेत्र अंतर्गत कांशीराम कॉलोनी हैवतपुर गढ़िया में संदिग्धों की तलाश को लेकर पुलिस द्वारा दूसरे दिन भी सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ब्लॉक संख्या 14 से लेकर ब्लॉक 20 तक कुल लगभग 112 आवासों की जांच की गई।
पुलिस टीम द्वारा घर-घर जाकर निवास कर रहे लोगों के महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं अभिलेखों की जांच की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि जांच अभी जारी है और कॉलोनी में रह रहे सभी लोगों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। संदिग्ध पाए जाने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा और लोगों से सहयोग की अपील की गई है, अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय, थाना मऊदरवाज़ा प्रभारी अजब सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
सीएमओ कार्यालय पर आशा बहुओं का धरना प्रदर्शन
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सीएमओ कार्यालय में सोमवार को मांगो को लेकर आशा बहुओं ने सीएमओ कार्यालय के घेराव कर धरना देना शुरू कर दिया। उनका कहना है कि उनकी मांगे पूरी न होने तक कार्य बहिष्कार कर धरना जारी रहेगा।
उत्तर प्रदेश आशा ट्रेड यूनियन के बैनर तले धरना दे रहीं आशा बहुओं ने कहा कि उन्हें भी राज्य सरकार स्थाई कर सभी लाभ दे। जिलाध्यक्ष मिथिलेश सोलंकी ने बताया कि उन्हें केंद्र और राज्य सरकार से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि भी क़ई महीनों से नहीं मिली। जिससे उनके आगे पारिवारिक आर्थिक समस्याओं का संकट है। कई माह से मोबाइल रिचार्ज नहीं मिला व तीन माह से मानदेव भुगतान नहीं हुआ है | आशाओं नें उन्हें राज्य कर्मी का दर्जा दिये जाने की मांग भी की, कहा कि वह अपनी मांगो के लिए, पल्स पोलियो अभियानमें डियूटी का भीं पैसा नहीं मिला|विगत दिनों से सीएससी ,पीएससी व सीएमओ के अलावा एनएचएम समेत शासन में लिखित में शिकायत की जा चुकी हैं बावजूद इसके कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। इससे मजबूर होकर उन्होंने यह कदम उठाया है।



