BREAKING NEWS- फर्रुखाबाद की जिला पंचायत में आया अविश्वास प्रस्ताव

0
228

फर्रुखाबाद: जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास का प्रस्ताव जिला पंचायत सदस्यों ने जिलाधिकारी को सौप दिया है| कल गुरूवार रात ही जेएनआई ने अविश्वास प्रस्ताव की संभावना पर खबर प्रकाशित की थी| शुक्रवार दोपहर होते होते जिला पंचायत के 21 सदस्यों ने जिलाधिकारी को हलफनामे सौप दिए| उधार की वैशाखियों पर टिकी जिला पंचायत में पिछले दो साल में हुए विकास कार्यो की जाँच भी होना संभव है| कुल मिलाकर अध्यक्ष की कुर्सी के पाए जमकर चरमरा गए है|
जिला पंचायत के कुल 29 सदस्यों में से 21 सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्षा सगुना देवी कठेरिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव जिलाधिकारी को सौप दिया है| अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले सदस्यों में सपा महानगर अध्यक्ष विजय यादव, मनोज मिश्रा, प्रदीप यादव, सुरभि, ज्ञान देवी, रिंकी कुमारी, गीता देवी, आशा, सुमनलता, लक्ष्मी रीटा, वेद, सुरेश चंद्र, पूनम, रतिराम, प्रतिभन सिंह वर्मा, रावेन्द्र सिंह गंगवार, उमेश यादव, कृष्णपाल सिंह, भजनलाल, रश्मि यादव और छाया देवी शामिल है|

[adrotate banner="3"]

जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने बताया की उन्हें 20 जिलापंचायत सदस्यों ने शपथ पत्र प्राप्त हो गये है| मामले में विधिक कार्यवाही होगी|

[adrotate banner="2"]