निर्माण का बचा पैसा वापस करें शिक्षक: BEO प्रवीन शुक्ला

0
136

फर्रुखाबाद: सोमवार को BEO ने प्राथमिक विद्यालयों की बाउंड्री वालों का निरीक्षण किया और भवन प्रभारियों को निर्माण के बाद शेष बचे रुपयों को शनिवार तक जमा करने का निर्देश दिया|

[adrotate banner="3"]

खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीन शुक्ला ने आज नवाबगंज क्षेत्र के कुरार, स्यानी, पिलखना, साहबगंज, मनोहर नगर, त्योरी, खुम्मरपुर, सलेमपुर आदि प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया| भवन प्रभारी द्वारा निर्माण कराई गयी बाउंड्री का निरीक्षण कर अधूरी बाउंड्री वालों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए|

उन्होंने भवन प्रभारियों को नोटिस जारी करते हुए कहा कि निर्माण के दौरान शेष बची धनराशि को शनिवार तक हर हालत में जमा कर दें अगर ऐसा नहीं करते तो उनके वेतन से काट लिया जायेगा|

[adrotate banner="2"]