मनोज ने की शहर को 3 ट्रांसफोर्मर और 300 खम्भे देने की घोषणा

फर्रुखाबाद: अपनी पत्नी वत्सला अग्रवाल के नगर पालिका अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर पूर्व विधान परिषद् सदस्य मनोज अग्रवाल ने अपनी विधायक निधि से शहर को 3 मोबाईल ट्रांसफोर्मर और गालियों में लगने के लिए 300 बिजली के खम्भे देने की घोषणा की। उन्होंने कहा वैसे तो उनके क्षेत्र में चार जिले आते हैं पर फर्रुखाबाद की जनता ने जो स्नेह दिया है उसे देखते हुए वह अपनी विधायक निधि का बड़ा हिस्सा फर्रुखाबाद के लिए देंगे।। श्री अग्रवाल ने चुनाव में मिले सहयोग और समर्थन के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने अपनी उन मुह बोली बहनों के सहेयोग को भी रेखांकित किया जिनका उन्होंने सामूहिक विवाह किया है और जो चुनाव प्रचार में पूरी तरह साथ रहीं। श्री अग्रवाल ने कहा किन इस एतिहासिक चुनाव में उन्हें जो समर्थन मिला उसे वह हमेशा याद रखेंगे