भाई से विवाद में युवक ने सल्फास खायी

0
100

कायमगंज (फर्रुखाबाद): भाइयों से झगड़ा होने पर नाराज युवक ने सलफास की गोलिया खाली। उस समय जब घर बाले खेत पर पानी लगाने गये हुये थे। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को लोहिया अस्पताल फर्रूखाबाद के लिये रिफर कर दिया गया है।

[adrotate banner="3"]

ग्राम लखनपुर निवासी रक्षपाल के पुत्र सुरेन्द्र का अपने भाइयों और घर वालों से किसी बात पर झगड़ा होगया। कहा सुनी में सुरेन्द्र ने सलफास की गोलियां खा ली। उस समय घर वाले खेत में पानी लगाने गये हुये थे। जब उसकी हालत बिगड़ी तो किसी ने खेत पर घर वालों को घटना की सूचना दी सूचना पाकर घर वाले मौके पर आये और उस को इलाज के लिये नगर के सरकारी अस्पताल लाये जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल फर्रूखाबाद के लिये रिफर कर दिया।

[adrotate banner="2"]