फर्रुखाबाद: नगर पालिका से वापस लौटते समय जिलाधिकारी का काफिला अचानक भोलेपुर स्थित विद्युत विभाग की ओर मुड़ गया। जिलाधिकारी का वाहन रुकते ही कार्यालय प्रांगण में मौजूद कर्मचारियों व ठेकेदारों में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी ने यहां पर भी अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर मंगाकर चेक की।
[adrotate banner="3"]
लेखा विभाग के सुरजीत सिंह के नाम के आगे का खाना खाली देखकर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता से पूछा तो पता चला वह जन सूचना अधिकार के तहत मांगे गये अभिलेख लेकर लखनऊ गये हैं। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर अधिकारियों को विद्युत व्यवस्था दुरुस्त रखने के कड़े निर्देश दिये है।
[adrotate banner="2"]


