जिलाधिकारी के छापे में अनुपस्थित मिले 17 नगर पालिका कर्मचारियों के वेतन रोकने के निर्देश

0
114

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी मुथुकुमार स्वामी ने टाउनहाल स्थित नगर पालिका कार्यालय में अचानक छापा मारा। छापे के दौरान अनुपस्थित पाये गये नगर पालिका के 17 कर्मचारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिये।

[adrotate banner="3"]

जिलाधिकारी मुथुकुमार स्वामी मंगलवार को प्रातः टाउनहाल पहुंचे। जहां उन्होंने नगर पालिका कार्यालय का बारीकी से निरीक्षण किया व अभिलेख चेक किये। इस दौरान कुछ खामियां मिलने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका आर डी वाजपेयी की जमकर क्लास लगायी।

जिलाधिकारी ने नगर पालिका कर्मचारियों का उपस्थित चेक किया। जिसमें 17 कर्मचारी नदारद मिले। 17 कर्मचारियों के एक साथ गायब मिलने से जिलाधिकारी की त्यौरी चढ़ गयीं और उन्होंने ईओ आर डी वाजपेयी से सभी गायब कर्मचारियों का वेतन रोकने व स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिये।

अचानक हुई छापेमारी से टाउनहाल पर अफरातफरी मच गयी। कर्मचारी अपने-अपने अभिलेखों को दुरुस्त करने में जुटे रहे।

ईओ आर डी बाजपेयी ने बताया कि अनुपस्थित पाये गये 17 कर्मचारियों से जबाव तलब किया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश के अनुसार दण्डात्मक कार्यवाही होगी।

[adrotate banner="2"]