हड़ताल से गल्ला व्यापार ठप, व्यापारी पहुंचे विधायक की शरण में

0
132

कायमगंज (फर्रुखाबाद) : मंडी समिति के शेडों में गेहूं भडारण के कारण व्यापारियों का धंधा चौपट हो गया है। टीन सेडों में भंडारण के विरोध में आंदोलनरत व्यापार मंडल और उसके नेता बेमियादी बंदी के बाद हड़ताल पर चले गये है। जिससे सारा काम काज बंद पडा है। व्यापार मंडल के दवाव के बावजूद जब समस्या हल न हो सकी तो उन्होने वर्तमान सपा विधायक अजीत कठेरिया के दरबार में पहुंच कर अपनी समस्या रखी और उसके त्वरित निदान के लिये विघायक से अनुरोध किया।

[adrotate banner="3"]

व्यापारी नेताओं की बात सुनकर विधायक ने पूरी सहायता करने और समस्या के हल के लिये उच्चअधिकारियों से बात करने का आशवासन दिया। दूसरी ओर व्यापार मंडल के नेताओं का कहना है कि समस्या जब तक हल नही की जाती वे अपनी हड़ताल जारी रखेगें। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता , तहसील अध्यक्ष उमेश गुप्ता , आदेश अग्निहोत्री , प्रवीन यादव , ब्रजकिशोर दुवे , मनोज कासैशल , अमर नाथ दुवे , कैलाश राठौर , इसाक भाई , आदि व्यापारी नेता मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]