अतिक्रमण की गाज : नगर में सीमांकन प्रक्रिया शुरू

0
104

कायमगंज (फर्रुखाबाद) : एसडीएम के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओं अभियान के लिये नगर में सीमांकन शुरू हो गया है। यह देखकर दुकानदारो ने सड़क पर सजाया अपना सामान समेटना शुरू कर दिया है।
मंगलवार को अतिक्रमण सम्बन्धी एक बैठक एसडीएम डॉ महेन्द्र कुमार मिश्रा ने नगर पालिका कर्मचारी व व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ की थी। जिसमें मुख्य मार्गों पर सीमांकन कराने के निर्देश दिये थे। जिस पर नायव तहसीलदार नासिर हुसैन ने पुलिस फोर्स व व्यापारियों के साथ पुलगालिव से सीमांकन कराना शुरू किया जहां नाली से तीन फुट की दूरी पर लाल रंग का निशान लगवाना शुरू किया। नायव तहसीलदार नासिर हुसैन ने बताया कि सीमांकन पूर्ण होने के बाद अतिक्रमण अभियान चलाया जायेगा। मालूम हो कि सबसे ज्यादा परेशानी गल्ला मंडी, फूसा मंडी चौराहा, आदि जगहो पर अतिक्रमण की समस्या ज्यादा उत्पन्न होती है। वहा के दुकानदारो ने सीमांकन शुरू होते ही अपना सामान समेटना शुरू कर दिया है। सीमांकन के दौरान व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, इसहाक भाई, अमित सेठ आदि लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]