छह आइएएस सहित यूपी में डेढ़-सौ प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला

0
111

लखनऊ। अखिलेश यादव सरकार ने शुक्रवार को डेढ़ सौ से अधिक प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले कर दिए। इन अधिकारियों में छह आइएएस, 107 वरिष्ट पीसीएस और 42 डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारी हैं। इसके साथ सात डीएसपी भी बदले गए हैं।

[adrotate banner="3"]

राज्य सरकार की तरफ से शुक्रवार शाम एक प्रेस नोट के माध्यम से इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल की जानकारी दी गई।

जिन प्रमुख आइएएस अधिकारियों का तबादला किया गया हैं उनमें बरेली के जिलाधिकारी सुभाष चंद्र शर्मा का श्रम विभाग में बतौर सचिव, मधुकर द्विवेदी को विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग से सचिव गृह, सरोज तिवारी सचिव वन विभाग से सचिव नियोजन प्रमुख हैं।

इसके अलावा जिन 149 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं उनमें ज्यादातर विभिन्न जिलों के उपजिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी शामिल हैं। अखिलेश यादव सरकार कार्यभार संभालने के बाद से लगातार ताबड़तोड़ तबादले कर रही है।

[adrotate banner="2"]