मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद): बीती रात आये भयंकर तूफान में मोहम्मदाबाद के ग्राम हरकमपुर निवासी युवक अपनी टीन को पकड़े खड़ा था।
कि झोके में टीन के साथ खुद भी उड़ गया और करीब 10 फीट ऊंचाई तक उड़कर गिरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रियाज सिद्दीकी पुत्र अब्दुल रहमान निवासी हरकमपुर रात में अपनी टीन के नीचे लेटा हुआ था। रात में लगभग साढ़े 9 बजे आंधी आयी तो उसकी टीन उड़ने लगी। उसने टीन को पकड़े रखने का प्रयास किया। आंधी का झोका इतनी तेज था कि वह टीन के साथ उड़ गया। लगभग 10 फुट की ऊंचाई से फिर नीचे गिरा जिससे वह घायल हो गया। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


