आर्मी चीफ का गुपचुप दौरा, एक झलक पाने को तरसी मीडिया

0
110

फर्रुखाबाद: थल सेनाध्यक्ष जनरल बीके सिंह बुधवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मीडिया को उनसे दूर रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गयी थी।

[adrotate banner="3"]

उम्र विवाद व घूस की पेशकश जैसे मामलों के बाद सुर्खियों में रहे जनरल बी के सिंह ने इस बार मीडिया से विशेष परहेज रखा। यद्यपि उनके आने की सूचना मीडियाकर्मियों को लगभग एक सप्ताह पूर्व से थी। परन्तु अंतिम समय तक स्थानीय सैन्य अधिकारियों ने थल सेनाध्यक्ष के कार्यक्रम के विषय में न तो मीडिया को कोई जानकारी दी और न ही उनके कार्यक्रमों में सम्मलित होने के लिए मीडियाकर्मियों को आमंत्रित किया गया।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री सिंह ने बुधवार को कई औपचारिक, अनौपचारिक कार्यक्रमों में भाग लिया। विदित है कि जनरल सिंह स्थानीय राजपूत रेजीमेंटल सेन्टर के कर्नल आफ द रेजीमेंट भी रहे हैं।

[adrotate banner="2"]