रजनी के निलंबन से क्षुब्ध आदित्य मिश्रा का भाजपा से इस्तीफा

0
183

फर्रुखाबाद: नगर की प्रमुख समाजसेवी व भाजपा की प्रदेश मंत्री डा0 रजनी सरीन के पार्टी से निष्कासन से क्षुब्ध होकर पूर्व भाजयुमो प्रदेश मंत्री आदित्य मिश्रा ने बुधवार को भाजपा से त्यागपत्र दे दिया है।

[adrotate banner="3"]

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी को संबोधित त्यागपत्र में आदित्य मिश्रा ने प्रमुख रूप से डा0 रजनी सरीन को पार्टी से अपमान पूर्वक निलंबित किये जाने पर क्षोभ व्यक्त किया है। त्यागपत्र में श्री मिश्रा ने पार्टी में उनसे कनिष्ठ कार्यकर्ताओं को अधिक महत्वपूर्ण पद दिये जाने पर भी रोष व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि अब पार्टी में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की जगह नहीं रह गयी है। पार्टी में विचारों और सिद्धान्तों को दरकिनार कर ऐसे लोगों को महत्व दिया जा रहा है जो दल बदल कर दूसरे दलों में गये। ऐसे ही लोगों को पार्टी में अच्छे पद एवं विधानसभा व लोकसभा के टिकट दिये जा रहे हैं।

[adrotate banner="2"]