अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल

फर्रुखाबादः थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम प्रतापनगर निवासी 22 वर्षीय सोनू पुत्र नंदकिशोर को सुबह तकरीबन साढ़े चार बजे श्रंगीरामपुर जाते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।

मोनू के पिता नंदकिशोर ने बताया कि मोनू श्रंगीरामपुर मेले में ठिलिया लेकर जा रहा था। तभी रामपुर में मदान के पास सामने से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे मिशन हास्पिटल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर कानपुर के लिए रिफर कर दिया।