जीआईसी के छात्र ने पीसीएस में चयनित हो बढ़ाया फतेहगढ़ का गौरव

0
135

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ स्थित राजकीय इंटर कालेज के छात्र रहे अखिलेश कुमार सिंह ने शनिवार को जारी पीसीएस की सूची में चयनित होकर न केवल अपने परिवार का वरन फतेहगढ़ का भी गौरव बढ़ाया है। अखिलेश का चयन सहायक आयुक्त वाणिज्यकर की श्रेणी में हुआ है।

[adrotate banner="3"]

फतेहगढ़ के शांतिनगर पुलमंडी में किराये के मकान में रह रहे सेवानिवृत शिक्षक बृजकिशोर सिंह के इकलौते पुत्र अखिलेश कुमार सिंह (094089) का चयन प्रादेशिक प्रशासनिक सेवा की शनिवार को जारी सूची में हुआ है। उनको सहायक आयुक्त वाणिज्यकर की श्रेणी में चयनित किया गया है। अखिलेश ने स्थानीय राजकीय इंटर कालेज फतेहगढ़ से इंटर व आरपी इंटर कालेज कमालगंज से बीएससी किया था। उन्होंने पीसीएस में भी अपनी बीएससी के ही विषय गणित व भौतिक विज्ञान को लिया था। अखिलेश फिलहाल कई वर्षों से आईएएस व पीसीएस परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे।

[adrotate banner="2"]