अश्लील हरकतों का विरोध करने पर युवती व उसकी मां को धुना

0
105

कायमगंज (फर्रुखाबाद) : दंबग ने युवती से अशलील हरकते कर युवती तथा उसकी मॉ को मारपीट कर घायल कर दिया। युवती की मां राम स्नेही ने रिपोर्ट दर्ज करायी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रायपुर खास की रहने बाली कुमारी नन्ही पुत्री कैलाश उम्र 15वर्ष घर के बाहर लगे हेंड़ पम्प पर पानी भर रही थी उसी समय गांव का ही धमेन्द्र पुत्र रामचरन कही से आ गया। पानी भरती अकेली लडकी को देख कर वह छीटा कशी एवं अश्लील हरकते करने लगा। नन्ही ने उसका विरोध किया और जोर से चिल्ला पडी। अपनी पुत्री की आवाज सुन कर  मॉ राम स्नेही देवी बाहर निकल आई तथा धमेन्द्र को डांटने लगी।  डांट से नाराज धमेंन्द्र लड़ने पर आमादा हो गया और चेतावनी देते हुये कहा कि मेरा क्या विगाड़ लोगी। मॉ के सामने ही नन्ही देवी को उठा कर जमीन पर पटक दिया और उसकी पिटाई करने लगा।

[adrotate banner="3"]

जब उसकी मॉ राम स्नेही ने अपनी बेटी को बचाने की कोशिश की तो उसने राम स्नेही को भी मारपीट कर घायल कर दिया। दोनो को घायल अवस्था में नगर के सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मामले की सूचना कोतवाली कायमगंज को दी गई।

[adrotate banner="2"]