बाइक फिसलने से युवक घायल

0
189

फर्रुखाबादः थाना शमशाबाद के ग्राम रजलामई निवासी युवक अपने घर से कहीं जा रहा था तभी रजलामई कालेज  के पास बाइक फिसल जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

आज शमशाबाद के रजलामई निवासी युवक अनुराग पुत्र सुरेशचन्द्र अपनी बाइक से किसी काम के लिए जा रहा था। तभी रजलामई कालेज के सामने तेज रफ्तार बाइक फिसल गयी। जिससे अनुराग बुरी तरह घायल हो गया। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी। घायल अनुराग को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया।

[adrotate banner="2"]