बसपा बहुत ही गिरी हुई व नीच पार्टी है: बाबू सिंह कुशवाह

0
112

सिवारा,कायमगंज(फर्रुखाबाद): कायमगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अमर सिंह खटिक के समर्थन में सिवारा गांव में आयोजित एक जनसभा में बाबू सिंह कुशवाह ने कहा कि बसपा बहुत ही गिरी हुई व नीच पार्टी है। इससे गिरी हुई सरकार और कोई हो ही नहीं सकती। वहीं उन्होंने सपा व कांग्रेस पर भी जमकर भड़ास निकाली।

[adrotate banner="3"]

आज सिवारा गांव स्थित मैदान में पौने दो बजे पहुंचे बाबू सिंह कुशवाह ने कहा कि  मैने 27 साल तक बहुजन समाज पार्टी में रहकर देख लिया। बीएसपी जितनी गिरी हुई कोई सरकार हो ही नहीं सकती। उन्होंने कहा कि बीएसपी मुखिया ने सिर्फ हाथी ही बनवाये हैं। 27 साल तक बीएसपी में रहने के बाद भी बसपा में मुझ पर मुकदमें लगवाये गये। मेरा स्कूल तुड़वा दिया गया। उन्होंने बसपा में हुए उत्पीड़न को एक-एक कर लोगों को गिनाया।

वहीं उन्होंने समाजवादी पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि मुलायम सिंह की पार्टी में अत्याचार होता है। सपा की सरकार बनने पर सारे यादव ही मुख्यमंत्री बन जाते हैं।

वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में मुस्लिमों को ही प्राथमिकता दी जाती है। सलमान खुर्शीद आरक्षण देकर मुस्लिमों को लुभाना चाहते हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कायमगंज क्षेत्र से प्रत्याशी अमर सिंह खटिक को वोट देकर भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।  वही जिला पंचायत राहुल कुशवाहा ने बाबूसिँह कुशवाह को गदा भेट की और फूल माला से  स्वागत  किया।

मंच पर मौजूद प्रदेश की कोषाध्य्क्ष मिथलेश अग्रवाल व वरिष्ठ भाजपा नेता आलोक वर्मा  मंडल अध्य्क्ष  अवदेश मिश्रा लाला राम शाक्य रवेन्द्र शाक्य सहित कई लोग मंच पर मौजूद रहे ।

संचालन दीन दयाल शाक्य ने किया। भाजपा युवा मोर्चा के कायमगंज, अध्यक्ष अनिल विक्रम, अबधेश मिश्रा, राकेश सिंह, अबधेश दिवाकर, राकेश कुमार कुशवाह आदि कई लोग मौजूद रहे।

 

[adrotate banner="2"]