फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने फर्रुखाबाद के अलावा फतेहगढ़ बाजार मे भी जनसम्पर्क किया। जनसम्पर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि प्रायोजित तरीके से राजनैतिक दल के प्रत्याशी जाति के आधार पर वोट काटने के लिये चुनाव लड़ा रहे हैं, ऐसे वोट कटवा प्रत्याशियों से जनता को बचना होगा। वहीं महिला टीम ने नगर के रेलवे रोड बाजार में भारी भीड़ के साथ जनसम्पर्क किया।
भाजपा प्रत्याशी श्री द्विवेदी ने जनसम्पर्क के दौरान कहा कि मतदाताओं को सोच-समझ कर फैसला लेना है। उन्होने कहा कि शहर में अमन-चयन कायम कर विकास कराना उनका मुद्दा है। वह किसी भी कीमत पर गरीबों का शोषण नहीं होने देंगे। फर्रुखाबाद में जनसम्पर्क करने के बाद भाजपा प्रत्याशी श्री द्विवेदी ने वरिष्ठ नेता गोविन्द सिंह, विजय दुबे, दीपक दुबे, शैलेश मिश्रा, अनुपम सक्सेना, निखिल अग्निहोत्री, नवनीत अग्निहोत्री, रामभरोसे, ओमी वाल्मीकि, अभिषेक मेजर, अभय दुबे, सोनू कनौजिया, अंकित मिश्रा, विशाल शुक्ला, गौरव कुमार सहित दर्जनों लोगों के साथ फतेहगढ़ चौराहे से कानपुर रोड, कोतवाली, से कचहरी रोड, पर व्यापाक जनसम्पर्क कर व्यापारियों से सहयोग करने की अपील की। व्यापारियों ने भाजपा प्रत्याशी को भरोसा दिलाया कि वह इस बार कमल खिलायेंगे।
भाजपा की वरिष्ठ नेता तथा समाज सेवी डा0 रजनी सरीन के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने पण्डाबाग से लोहाई रोड तक जनसम्पर्क कर भाजपा के लिये वोट मांगे। शान्ति पूर्ण माहौल में महिलायें हाथों में पट्टिकायें लिये थी जिन पर ‘‘लोकतंत्र का सदाचार, समाप्त करो भ्रष्टाचार’’, ‘‘समृद्ध संस्कृति विकसित प्रदेश, आज यही मतदान संदेश’’, ‘‘न अपराध रहे न अपराधी, देश हमारा गांधीवादी,’’ आदि नारे लिखे थे। महिलाओं के इस जनसम्पर्क में भारी भीड़ रही। जनसम्पर्क के दौरान श्रीमती अनीता द्विवेदी महिला मोर्चा की पदाधिकारी ममता सक्सेना, चित्रा अग्निहोत्री, सुमन राठौर, मीरा सिंह, आरती सक्सेना, मुन्नी यादव, सीता अवस्थी, सुयश सक्सेना, रेखा शुक्ला, कुशला द्विवेदी, कुसुम मिश्रा, रमा सिंह, गोपी राधे-राधे आदि प्रमुख रुप से शामिल रहीं।
युवा नेता मुन्नू द्विवेदी ने अपने समर्थकों के साथ सिन्धी कालोनी में व्यापक जनसम्पर्क कर कमल खिलाया और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। विधान सभा संयोजक रामचन्द्र कुशवाह, विधान सभा प्रभारी प्रदीप सक्सेना, विधान सभा सह-संयोजक धीरेन्द्र वर्मा, दुर्गेश शाक्य, सोनेलाल शाक्य, रामरतन शाक्य, गयादीन पाल, भाजयुमो प्रदेश मंत्री प्रांशु दत्त द्विवेदी, आदि की टीमों ने नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सगन जनसम्पर्क कर कमल खिलाया।
शहर में अमन-चयन व विकास कराना प्रमुख मुद्दा : मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


