शर्म आती है फर्रुखाबाद की दशा देखकर : वीणा त्रिपाठी

0
165

फर्रुखाबाद : भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री वीणा त्रिपाठी ने फर्रुखाबाद में प्रेस वार्ता में कहा कि मैं समझती थी देश के इतने बड़े मंत्री का संसदीय क्षेत्र काफी विकसित होगा। मगर मुझको शर्म आती है ये कहते हुये  िक इस क्षेत्र में कोई भी विकास नही हुआ।

[adrotate banner="3"]

उत्तर प्रदेश के इस चुनाव में किसी भी राजनीतिक दल ने विकास का मुद्दा चुनाव में नही उठाया है। सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ने विकास का मुद्दा उठाया और इसी मुद्दे के आधार पर भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार बना रही है। उन्होने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर हमला करते हुये कहा ये लोग खोखले बादे करते है। इन्होने उत्तर प्रदेश को जिसे उत्तम प्रदेश होना चाहिये था उसे उल्टा प्रदेश बना दिया। कानून की व्यवस्था बहुत उत्तर प्रदेश में खराब है। रोजगार के साधन नहीं है। किसानों को यूरिया के लिये लम्बी-लम्बी लाइने लगानी पड़ती है। उत्तर प्रदेश की हालात बत से बत्तर है। उत्तर प्रदेश के विकास के लिये भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना जरुरी है।

उन्होने कहा कि फर्रुखाबाद के बारे में कांग्रेस प्रत्याशी लुईस खुर्शीद जो कि लुईस फर्नाडिज है। इन्हें लुईस सलमान खुर्शीद बनने से चुनाव नहीं जीता जा सकता।  फर्रुखाबाद में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी ही जीतेगा।

[adrotate banner="2"]