सीडीओ के ‘गधा’ कहने पर एबीएसए नाराज, इस्तीफे की पेशकश

0
273

फर्रुखाबादः जनपद के जिला विकास अधिकारी के किसी बात को लेकर उप बेसिक शिक्षा अधिकारियों को गधा कहे जाने पर बबाल खड़ा हो गया। गुस्साये  खंड शिक्षा अधिकारी अपने इस्तीफे की बात कर रहे हैं।
हुआ यूं कि मुख्य विकास अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारियों के बीच कुछ विभागीय बातचीत चल रही थी। किसी बात से तनफनाये मुख्य विकास अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी कायमगंज को गधा बोल दिया। इसी बात से तीनो एबीएसए गुस्से में आ गये और उनके गधा बोले जाने का विरोध करने लगे। मामला यहां तक पहुंच गया कि पुष्पराज, नागेन्द्र चौधरी सहित सभी एबीएसए अपने इस्तीफे की पेशकश करने लगे। बाद में डीएम से शिकायत की गयी। जिलाधिकारी द्वारा समझाये जाने पर मामला  रफा दफा हो गया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]