जिले के 42 संगठन सफल बनायेंगे टीम अन्ना की 14 फरवरी को आहूत जनसभा

0
110

फर्रुखाबाद: टीम अन्ना की जनपद में 14 फरवरी को प्रस्तावित जनसभा को सफल बनाने के लिए जिले के विभिन्न 42 संगठन मिलकर जोर लगायेंगे| टीम अन्ना की भ्रष्टाचार के विरोध और मजबूत जन लोकपाल पर जन जागरण करने के लिए २१ सदस्यों की एक टीम भी गठित की गयी है जिसको विभिन्न काम सौपे गए हैं| एम् आर एशोसियेशन के अध्यक्ष अतुल शर्मा को मीडिया से समन्वय बनाने की जिमेदारी सौपी गयी है|

[adrotate banner="3"]

सभासद विद्यानंद आर्य के घर हुई बैठक में इंडिया अगेंस्ट करप्शन आयोजन समिति के नाम से एक समिति का गठन किया गया जिसमे गोपाल बाबू पूर्वर, अतुल शर्मा, देवकीनंदन गंगवार, राघवेन्द्र मोहन मिश्र, श्रीप्रकाश बाजपाई, चन्दन मिश्र, पवन दुबे, सी बी तिवारी, व्द्यानंद आर्य, चंद्रपाल वर्मा, सुरेन्द्र पाण्डेय, अधिवक्ता दीपक द्विवेदी, सचिन अरोरा, सुरेश चन्द्र कौशल, रतन गुप्ता, वीरेंदर मिश्र और लक्ष्मण सिंह एडवोकेट को रखा गया है|

[adrotate banner="2"]