भाजपा से मेजर सुनीलदत्त व खटिक का नामांकन

0
87

फर्रुखाबादः भारतीय जनता पार्टी के सदर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी व कायमगंज विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी अमर सिंह खटिक ने आज नामांकन दाखिल कर दिया।
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी व अमर सिंह खटिक काफिले के साथ दोपहर बाद कलेक्ट्रेट पहुंचे। नामांकन के बाद मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी ने कहा कि अगर वह चुनाव जीतते हैं तो शहर से गुन्डा राज जो अब तक चल रहा था खत्म कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव के दौरान बसपा की सदस्यता लेना मेरी भूल नहीं वल्कि दुश्मनों को पराजित करने की रणनीति थी।

[adrotate banner="3"]

इस दौरान अमर सिंह खटिक  ने भी भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर चुनाव लड़ने की बात कही। प्रधान अमर सिंह खटिक ने बताया कि मेरे गांव में मेरे द्वारा कराये गये कार्य किसी से छिपे नहीं हैं। अगर मैं विधायक बना तो कायमगंज की तस्वीर बदल दूंगा।
वहीं भोजपुर से प्रत्याशी सौरभ राठौर व अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी सुशील शाक्य 30 जनवरी दिन सोमवार को अपना पर्चा दाखिल करेंगे।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिह पाल, कायमगंज चेयरमैन मिथलेश अग्रवाल , पूर्व सांसद चन्द्रभूषण सिंह मुन्नूबाबू के अलावा समर्थकों का हुजूम मौजूद रहा।

[adrotate banner="2"]