व्यापारिक विवरण छिपा गए भोजपुर के बसपा प्रत्याशी

0
148

फर्रुखाबाद: यूपी विधानसभा के आम चुनाव में प्रत्याशी परचा भरते समय सम्पत्ति और अपराधिक विवरण के बारे में अभी भी गोल मोल जबाब दे रहे हैं| चल और अचल सम्पत्ति के विवरण के कालम में बड़ी चतुराई से विवरण छुपाया जा रहा है| भोजपुर विधानसभा से बसपा की टिकेट पर चुनाव लड़ रहे महेश राठौर ने अपना व्यवसाय राजकीय ठेकेदार दर्शाया है मगर ठेकेदारी में निवेश की पूँजी के विवरण और बैंक खातो किस नाम से है ये छुपा गए|

[adrotate banner="3"]

महेश ने अपने तीन बैंक खातो का खुलासा किया है मगर ये खाते व्यक्तिगत नाम के हैं या फर्म के नाम ये बात नहीं दर्शायी गयी| वे किस किस सरकारी विभाग की ठेकेदारी करते है और कहाँ कहाँ उनका पैसा बाकी है इस बात का कोई विवरण उनके पर्चे के साथ संलग्न सम्पत्ति विवरण में नहीं दर्शाया गया है| ज्ञात हो यू पी के चर्चित एनआरएचएम् घोटाले में कई निर्माण घोटालो का भी जिक्र है| इन्ही निर्माण कार्यो में से कई काम बसपा प्रत्याशी महेश राठौर ने भी किये है|

महेश के पास 2 स्कार्पिओ कार है| महेश और उनकी पत्नी सरिता राठौर के पास कुल सम्पत्ति 1 करोड़ 12 लाख 44 हजार घोषित की गयी है| जिसमे 85 लाख 70 हजार की सम्पत्ति अचल है और 26 लाख 74 हजार की चल सम्पत्ति है| महेश ने वर्ष 2010-11 के आयकर रिटर्न में 36 लाख 48 हजार 124 रुपये आय दर्शायी है|

महेश पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं है| आवास विकास में अपना निजी माकन दर्शाया है जिसकी कीमत 25 लाख है|

महेश के पास पैत्रक सम्पति का कुछ भी नहीं है| अलबत्ता उनके पास 35 हजार की लाइसेंसी बन्दूक है, पत्नी के पास 1.35 लाख का सोना और 12 हजार की चांदी है|

[adrotate banner="2"]