एक सप्ताह से अधिक से ठप चल रहा मोहम्मदाबाद दूरभाष केंद्र

0
97

मोहम्मदबाद(फर्रुखाबाद): विद्युत अपूर्ति व्यवस्था में खराबी के नाम पर स्थानीय दूरभाष केंद्र विगत एक सप्ताह से अधिक से ठप पड़ा है। जनरेटर के नाम पर लाखों का डीजल खर्च होने के बावजूद उपभोक्ताओं के सामने कठिनायों को चुपचाप सहते रहने के सिवा कोई रास्ता नहीं है। मजे की बात है कि केंद्र पर तैनात अधिकारी इस निठल्लेपन का जम कर आनंद ले रहे हैं।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]