आवकारी पुलिस का छापा, कुन्तलों लहन व शराब बरामद

0
105

फर्रुखाबादः शहर कोतवाली क्षेत्र के लकूला स्थित गिहार बस्ती में छापा मारकर 60 कुन्तल लहन व 200 लीटर शराब बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
दोपहर बाद आवकारी अधिकारी रमेशचन्द्र विद्यार्थी ने फोर्स के साथ गिहार बस्ती लकूला, मसेनी, नेकपुर कला, रामलीला गड्डा आदि जगहों पर छापा मारा। जहां से उन्होंने 60 कुन्तल लहन व 200 लीटर कच्ची शराब बरामद कर नष्ट कर दी।
आकस्मिक छापे से गिहार बस्ती लकूला में हल्ला मच गया। इसी बीच पुलिस के एक सिपाही ने एक गर्भवती महिला के डन्डा मार दिया। जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ी। काफी मसक्कत के बाद महिला को होश आया। पुलिस ने घटना स्थल से बांकेलाल निवासी नेकपुर व शकील निवासी शीशमबाग को गिरफ्तार कर लिया।
बांकेलाल ने बताया कि वह लकूला में उधार के पैसे लेने गया था। तब तक छापा पड़ गया। शकील ने बताया कि वह शराब पीने गया था। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया।
आवकारी अधिकारी रमेशचन्द्र विद्यार्थी ने बताया कि चुनाव के दौरान छापेमारी इसी तरह जारी रहेगी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]