कमालगंज: एक ही रात में दो दुकानों सहित तीन जगह चोरी

0
118

कमालगंज, फर्रुखाबादः बीती रात चोरों ने कमालगंज के शास्त्री नगर व गंगा गली चौराहे पर तीन दुकानों पर हाथ साफ कर दिये। दुकान मालिको ने घटना की तहरीर पुलिस को दी।

[adrotate banner="3"]

प्राप्त जानकारी के अनुसार कमालगंज के मोहल्ला किदवईनगर निवासी आफताब के जरदोजी कारखाने का ताला तोड़ा जोकि शास्त्रीनगर में है। दो मंजिल बने कारखाने में चोरों ने तीन ताले तोड़कर अलमारी में रखा सामान व उसमें रखे एक लाख रुपये का माल गायब कर दिये।
दूसरी घटना शास्त्रीनगर में ही परचून की दुकान पर हुई। संजीव चौरसिया की शास्त्री नगर में पंरचून की दुकान है। जिसको चोरों ने निशाना बनाया। दुकान का शटर तोड़कर उसमें रखा परचून का सामान व नगदी चोरी कर लिये। संजीव ने बताया कि उनका कुल 10 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
यहां पर घटना को अंजाम देने के बाद चोर शास्त्री नगर निवासी इंदर कचौड़ी वाले के यहां आ धमके। इंदर की गंगा गली चौराहे पर कचौड़ी की दुकान है। शाम को कचौड़ी बेचकर ठेली लाकर अपने घर के बाहर बिजली के पोल में जंजीर से बांध दी। चोर जंजीर तोड़कर ठेली ले जाने लगे। खटपट की आवाज सुनकर इंदर जाग गये। बाहर निकलकर देखा तो ठेली गायब थी। इंदर ने थोड़ा इधर उधर देखा तो महरूपुर रावी के पास चोर ठिलिया छोड़कर भाग गये।
उक्त तीनो लोगों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। अभी तक जितनी भी चोरियां हुई हैं, पुलिस ने किसी की भी एफआईआर दर्ज नहीं की।
सिलेंडर व नगदी चोरी

फर्रुखाबाद: आये दिन चोरी की बारदातों से नागरिक काफी परेशान हो गए हैं| चोरों ने बीती रात थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला रकाबगंज खुर्द चिलसरा रोड निवासी सुनील गुप्ता के चाय के होटल का ताला तोड़ दिया और अंदर गैलरी में रखे खाली व भरे दो गैस सिलेंडर व गोलक में राखी १५०० की नगदी ले गये|

सुनील के चाय के होटल में ही मिठाई की दुकान है| माँ विधा देवी ने बताया कि दुकान में तीसरी बार चोरी हुयी है| एक सप्ताह पूर्व ताला तोड़कर दुकान से ८ हजार रुपये व वर्तन निकाल ले गए थे| सूचना के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की|

[adrotate banner="2"]