जागरण में हुआ मोहन का जोरदार स्वागत

0
96

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ क्षेत्र के सेंट्रल जेल चौराहे स्थित उस्मान नगला में आयोजित देवी जागरण में फर्रुखाबाद सदर से जन क्रांति पार्टी के प्रत्याशी मोहन अग्रवाल का जोरदार स्वागत हुआ|

[adrotate banner="3"]

उस्मान नगला में बलवीर सिंह राजपूत के यहाँ देवी जागरण का आयोजन किया गया था जिसको देखने के लिए भरी संख्या में भीड़ उमड़ी| माँ की आरती के साथ जागरण का शुभ आरंभ लाव लश्कर के साथ पहुंचे मोहन अग्रवाल के हाथो से कराया गया| तत्पश्चात मोहन अग्रवाल के समर्थको ने जोरदार स्वागत कर चुनाव में भरपुर सियोग देने का भरोसा दिलाया|

तत्पश्चात कलाकार गुडिया यादव, कंचन शर्मा, राजेश त्रिपाठी आदि ने माँ के चरणों में भक्ति गीत गाकर पब्लिक को मस्त कर दिया| इस दौरान भीड़ में कई युवक उठकर नृत्य करने लगे तो मंच पर बैठे कुछ जन क्रांति पार्टी के नेताओं से भी नही रहा गया तो उन्होंने भी माँ के दरबार में जमकर नृत्य किया| जागरण में माँ काली, श्री कृष्ण राधा , गणेश आदि की भव्य झाँकियो ने भीड़ का मन मोह लिया|

इस दौरान परशुराम, शिवप्रताप, अजय, सुरेश, बबलू, लक्ष्मी प्रसाद, सतेन्द्र राजपूत, आशीष राजपूत, राहुल जैन, राघवेन्द्र राजपूत अदि लोग भरी संख्या में मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]