गंगा स्नान को उमड़ी भरी भीड़ लगा कई जगह लम्बा जाम, पुलिस ने मारे खर्राटे

फर्रुखाबाद: शहर के प्रसिद्ध घटिया घाट पर कई जिलो से आये भक्तो की भरी भीड़ सेंट्रल जेल चौराहे से लेकर चाचूपुर तिराहे तक देखि गयी और कही-कही जाम के कारन कई किलोमीटर लम्बी वाहनों की लाइने लग गयी| लेकिन सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस के जवान खर्राटे मरते नजर आये|

कार्तिक पूर्णिमा का दिन धार्मिक द्रष्टि से काफी पवित्र माना जाता है क्योकि इस दिन भगवान राम का राज्याभिषेक कर अयोध्या की राजगद्दी पर विराजमान किया गया था इसी पर्व को मानाने के लिए हजारो की तादात में स्नान करने के लिए लोगो का हुजूम एक्रत्रित हुआ| भरी संख्या में भीड़ से भक्तो को स्नान करने के लिए जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी|

लोगों ने सबसे पहले गंगा में स्नान किया इसके बाद गंगा की पूजा अर्चना व आरती की गयी| रेलवे स्टेशन हो या बसअड्डा हर जगह भरी भीड़ होने की वजह से ट्रेन की छतो पर व बसों की खिडकियों में लटक कर लोगो ने यात्रा की तो कई जगहों पर भरी जाम लगा रहा| लेकिन सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मियों ने जमकर मौके का फायदा उठाकर चारपाई बिछाकर जिसे जहाँ जगह मिली वो वही सो गया|

मेले में जमकर महिलाओ ने खरीद फरोक्त कर गंगा में दुबकी लगायी व सुख और शांति की कामनाये की| कई लोगो ने नाव सवारी का लुफ्त भी उठाया|