एसओजी ने होटल में चल रहा सेक्स रैकेट पकड़ा

0
105

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र लाल गेट स्थित राजपूत होटल से एसओजी प्रभारी डीके सिसोदिया व कोतवाल कालूराम दोहरे ने फ़ोर्स के साथ छापा मारकर सेक्स रैकेट में तीन महिलओं के साथ चार पुरुषों को गिरफ्तार किया|

[adrotate banner="3"]

शहर के लाल गेट चौराहे पर स्थित राजपूत होटल से पुलिस को तीन महिलाओं की बरामदगी होने से क्षेत्र में हडकंप मच गया| घटना पर लोगों का जमावड़ा लगने से काफी अफरा तफरी रही| होटल में सेक्स रेकेट के चलने की सूचना पर पहुंचे शहर कोतवाल व एसओजी प्रभारी के साथ महिला थानाध्यक्ष शुभद्रा वर्मा भी थीं|

कोतवाल कालूराम दोहरे ने बताया कि छापे में होटल मालिक बलराम पुत्र श्रीराम तलैया फजल इमाम, राम प्रकाश पुत्र नत्थू भुडिया थाना नवाबगंज शाहजहांपुर, तहसीन पुत्र इकलाख निवासी ककरौली जिला मुजफ्फर नगर, लक्ष्मीकान्त पुत्र रामदास निवासी लालगेट के साथ तीन महिलायें रवीना पुत्री आशाराम निवासी पटिखाना लखीमपुर, उमा पत्नी भूषण सरसा थाना पाली, राधा पत्नी राजेन्द्र बगिया कायमगंज को मौके पर गिरफ्तार कर चारो युवक को कोतवाली फर्रुखाबाद व महिलाओं को महिला थाना में बंद कर दिया गया है|

यह होटल कुछ समय पूर्व भी ऐसी ही घटना के चलते चर्चा में आ चुका है| आश्चर्य की बात तो यह है कि होटल के ठीक नीचे पुलिस चौबीस घंटे तैनात रहती है इसके बावजूद भी इतनी बड़ा सेक्स रैकेट चलना आश्चर्य का विषय है| पकडे गए युवकों के मुताबिक़ तहसीन के साथ युवती रीना कमरे में पायी गयी| पकडे गए युवकों में एक व्यक्ति धार्मिक कपडे पहने था| व वही कमरे में मौजूद कचरे के डिब्बे में कंडोम की ताजी खुली डिब्बी भी पडी थी|

[adrotate banner="2"]