ट्रक से कुचलकर वृद्ध की मौत, भीड़ ने किया ट्रक जलाने का प्रयास

0
124

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई चौराहे पर ट्रक से कुचलकर ६० वर्षीय विजय राज श्रीवास्तव निवासी श्यामनगर को तेज रफ़्तार ट्रक ने टक्कर मार दी इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी|

[adrotate banner="3"]

दोपहर लगभग ११:३० पर विजय राज श्रीवास्तव घर से सब्जी लेने के लिए चौराहे पर साईकिल से जा रहे थे तभी अचानक तेज गति से आ रहे ट्रक संख्या यूपी ७६ डी ९७७२ ने विजय राज को रौंद दिया व ट्रक लेकर फरार होने कि कोशिश की| लेकिन जब ट्रक लेकर भाग न सका तो ट्रक को मौके पर ही छोड़कर भाग गया| कुछ देर बाद शहर कोतवाल कालू राम दोहरे आवास विकास चौकी इंचार्ज वी०के० शिरोमणि आई० टी० आई चौकी इंचार्ज अनूप तिवारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे| पुलिस ने मृतक के शव को हटाने का प्रयास किया लेकिन उग्र भीड़ पुलिस से भिड़ गयी| पुलिस ने जैसे तैसे शव को अपने कब्जे में लिया तब तक भीड़ ने चारो तरफ से घेर कर सरीओ से ट्रक को चारो तरफ से फोड़ दिया तभी किसी शरारती तत्व ने ट्रक कि डीज़ल की टंकी फोड़कर आग लगाने का प्रयास किया लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड कर ट्रक आपने कब्जे ने ले लिया| पुलिस ने मृतक को लोहिया अस्पताल भेज दिया|

मृतक के पुत्र संदीप ने बताया कि मेरे पिता ब्रजराज नलकूप ने आपरेटर थे जो जून में रिटायर हो गए थे रिटायरमेंट के बाद हमने अपना मकान श्यामनगर में बनवाया था जिसका गृहप्रवेश परसों कराया था पहले हम लोग रूपनगर पखना में रहते थे|

बताते चले कि आई० टी० आई चौराहे से श्यामनगर क्रासिंग तक सड़क के दोनों तरफ ट्रांस्पोर्ट मार्केट होने कि वजह से ट्रको कि लम्बी लाइने लगी रहती है उसी जगह पर कई स्कूल भी चल रहे है स्कूलों कि छुट्टी के दौरान बच्चो कि भी भीड़ इस रस्ते से निकलती है|

[adrotate banner="2"]