वधू के चाचा को वर के चाचा ने गला दबाकर किया मरणासन्न

0
120

फर्रुखाबाद: जनपद एटा में जैथरा करुलिया निवासी वधु के चाचा विकास को चपरा एटा से आये बारातियों ने डांस को लेकर बुरी तरीके से गला दबाकर मार देने की नियत से पकड़ लिया| गला दबाने से विकास बेहोश हो गया तो बाराती खिसक लिए|

[adrotate banner="3"]

विकास ने बताया कि हमारी भतीजी सोनी पुत्री ओमवीर सिंह की शादी चपरा एटा से तय की गयी थी| कल बरात के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं| हर आदमी अपने-अपने काम में लगा था| बरात के आने पर उनको जलपान कराया गया तत्पश्चात द्वारचार की तैयारी होने लगी| कुछ देर बाद बरात द्वारचार करने के लिए गाते-बजाते हुयी चल दी| न्रत्य देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ शरारती तत्व खड़े होकर डांस का मजा ले रहे थे| तभी किसी व्यक्ति ने बाजे वाले का हाँथ झटक दिया जिससे बैंड मास्टर नाराज हो गया|

विकास ने बताया कि थोड़ी देर बाद बारातियों ने हमें पकड़ लिया जिसमे लडके के चाचा ने हमारा गला दवाया व कई लोग लाठी डंडा व चप्पल जूता लेकर हमारे ऊपर टूट पड़े| कुछ समय के पश्चात मै बेहोश हो गया| उन लोगों ने समझा शायद मर गया| हमें बेहोश छोड़कर इन लोगों ने रात में ही शादी की रस्म जल्दी पूरी कर फरार हो गए| मै वहीं पड़ा रहा| बाद में सूचना होने पर परिजनों ने विकास को उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया|

[adrotate banner="2"]