अन्ना भी दिमागी जांच के लिए मेरे साथ पागलखाने चलें: दिग्विजय

नई दिल्ली। जब से अन्ना हजारे ने लोगों से चुनावों में कांग्रेस को वोट ने देने की अपील की है, तब से कांग्रस के मंत्री भी अन्ना पर वार करने का मौका नहीं छोड रहे। खासतौर पर दिगि्वजय सिंह।

हिसार लोकसभा उपचुनाव के लिए अन्ना टीम की ओर से चलाये जा रहे पार्टी के खिलाफ अभियान के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिगि्वजय सिंह ने कहा है कि अन्ना को भी अन्ना को पागलखाने जाने की जरूरत है।

गौरतलब है कि अन्ना ने अपने अनशन के दौरान दिगि्वजय सिंह को दिमागी जांच के लिए पागलखाने जानले की सलाह दी थी। दिगि्वजय सिंह ने कहा कि अन्ना को भी मेरे साथ दिमागी जांच के लिए पागलखाने चलना चाहिए, दोनों साथ-साथ इलाज करवाएंगे।