दबंगों ने पालिका कार्यालय में घुसकर कर्मचारी को पीटा, तोड़फोड़

0
126

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ स्थित नगर पालिका परिषद के शाखा कार्यालय में सुबह दबंगों ने कर्मचारी के साथ मारपीट कर कार्यालय में तोड़फोड़ कर दी| कर्मचारी ने कोतवाली में तहरीर दे दी है|

[adrotate banner="3"]

नगर पालिका परिषद फतेहगढ़ कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ब्रजेश कुमार ने कोतवाली फतेहगढ़ में लिखित तहरीर दे कर बताया कि वह सुबह १० बजे कार्यालय खोलने के बाद अपने काम जुट गया तभी दफ्तर के पीछे के दबंग लालू यादव, अभिषेक यादव, छन्नू व ४ ५ अन्य शराब के नशे में कार्यालय में आकर करमचारियों को गली देने लगे| मना करने पर ब्रजेश कुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी| शोर शराबा सुनकर आये पडोसी दुकानदारों ने आकर उसे बचाया|

ब्रजेश कुमार ने बताया कि उपरोक्त सभी लड़के दबंग पृरवर्ति के है| कार्यालय में तोड़फोड़ करने के बाद उसे जान से मारने कि धमकी दे कर चले गये| कोतवाली में तहरीर दे दी है|

[adrotate banner="2"]