बाढ़ पीडितो की मदद को निकली जनता

0
149

फर्रुखाबाद: हर बार की तरह इस बार भी फर्रुखाबाद की जनता गंगा और रामगंगा की तलहटी में रहने वाले बाढ़ पीडितो की मदद को आगे आ गए हैं| ये बात और है कि इस बार की मदद आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कुछ अच्छे तरीके से हो रही है| मगर हर बार डूबने के बाद बचाना ये बात कुछ समझ में नहीं आती क्यूँ नहीं आज़ादी के ६४ साल के बाद भी अभी तक बाढ़ को रोकने के प्रयास क्यूँ नहीं किये जनसेवक|

[adrotate banner="3"]

*सदर विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनक्रांति पार्टी के प्रत्याशी मोहन अग्रवाल ने गुरूवार को राजेपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रो में राहत सामग्री भेजी| बढ़पुर उतरी पंचायती छेत्र ग्राम कुबेरपुर घाट रामपुर दपरपुर हैवतपुर गडिया सहित कई गाँव में जाकर रहात सामग्री पहुंचाई गयी|
*कमालगंज क्षेत्र में बाढ़ राहत में सपा प्रत्याशी जमालुदीन और उनके ब्लाक प्रमुख बेटे राशिद सिद्दकी ने राहत सामग्री का वितरण कराया|
*सदर विधान सभा क्षेत्र के बढ़पुर तराई क्षेत्र में पूर्व विधायक और भावी दावेदार विजय सिंह का लंगर कई दिनों से चल रहा है जिसमे खाना उपलब्ध कराया जा रहा है|
*कायमगंज क्षेत्र में मिथलेश अग्रवाल और जिले के उद्योगपति चन्द्र प्रकाश अग्रवाल उर्फ़ पिकू बाबू ने अपने खजाने बाढ़ पीडितो के लिए खोल दिए है|

इसके अलावा कई समाजसेवी संगठन जो चर्चा नहीं चाहते बाढ़ पीडितो की मदद में दिन रात लगे हुए है|

[adrotate banner="2"]