एसओजी ने दबोची चोरी की कई मोटर साइकिल, दरोगा के पुत्र से सौदेबाजी की चर्चा

0
102

फर्रुखाबाद : एसओजी ने वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर चोरी की आधा दर्जन से अधिक बाइकें बरामद कीं। पकड़े गये तीन आरोपियों से पूछताछ के बाद गिरोह सरगना अनूप की तलाश तेज कर दी गई। सस्ती मोटर साइकिल के चक्कर में नगर के कई लोग फसते नजर आ रहे हैं| चर्चा है कि एक चर्चित दरोगा के पुत्र के पकडे जाने के बाद कई राज खुले है| हालाँकि इस मसले पर पुलिस साफ़ इंकार कर रही है|

[adrotate banner="3"]

एसओजी प्रभारी डीके सिसौदिया ने सूचना के आधार पर शहर कोतवाली के कादरीगेट इलाके के राधे राधे, पप्पू शुक्ला, सोनू शुक्ला को चोरी की बाइकों की सौदेबाजी करते समय धर दबोचा। उनकी निशानदेही पर चोरी की सात बाइकों को बरामद किया। पूछतांछ में पकड़े गये वाहन चोर गिरोह के सदस्यों ने पचास से अधिक बाइकों की बात कबूली। साथ ही गिरोह सरगना अनूप मिश्रा के ठिकाने की जानकारी दी। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के निवासी अनूप मिश्रा की गिरफ्तारी के लिए एसओजी संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।

[adrotate banner="2"]