सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी कौन ?

0
154

फर्रुखाबाद: लाल सराय तिराहा स्थित इंडिया अगेंस्ट करप्शन के बैनर तले सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया| नुक्कड़ नाटक अन्ना हजारे के आन्दोलन को समर्पित करके किया गया|

[adrotate banner="3"]

नाटकीय रूपांतरण IAC ने मीडिया के द्वारा यह दर्शाया गया कि सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी कौन है उसे एक करोड़ का ईनाम घोषित किया गया| जिसमे भ्रष्ट लोगों का रूप धारण किये पुलिस, न्यायाधीश, शिक्षक, राजनेता अपने अपने काले कारनामों की पोल खोलते नजर आये|

अंत में जन नायक अन्ना हजारे आकर उक्त भ्रष्टाचारियों को उनके कारनामों का आईना दिखाकर भ्रष्टाचार की जंजीरों से जकड़ी भारत माता को आजाद कराते हैं|

उक्त नुक्कड़ में भूमिका निभाने वालों में प्रमुख रूप से अन्ना स्वरुप संतोष दीक्षित, केजरीबाल पवन दुबे, रिपोर्टर सुरेन्द्र पाण्डेय, न्यायाधीश दीपक द्विवेदी, अध्यापक शोभित माथुर, पुलिस अधिकारी बने सुमित सिंह, भारत माता का स्वरुप गौरी पाण्डेय ने किया| नेता बने सीबी तिवारी आदि ने अपने नाटक में योगदान दिया|

[adrotate banner="2"]