दलित मेट को चाकू मारकर किया घायल

0
114

फर्रुखाबाद: चकरोड पर कब्जे के विवाद में दबंगों ने दलित मेट को चाकू मारकर घायल कर दिया| पिता पुत्रों समेत 5 लोगों के विरुद्ध दलित उत्पीड़न का मुकदमा पंजीकृत कराया गया।

[adrotate banner="3"]

थाना कमालगंज के शेखपुर निवासी शेर सिंह ने कदुआपुर निवासी तुलाराम व उनके पुत्रों सत्यपाल, मदनपाल, किशनपाल व समरपाल के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया।

मुख्य मार्ग से कदुआपुर के लिए बन रही रेलवे की सड़क के ठेकेदार असलम सिद्दीकी सभासद के मेट शेरसिंह आज सुबह ९ बजे सड़क निर्माण कार्य करवा रहा था| तभी दबंगों ने चाकू तथा लाठी डंडों से मारपीट कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर धमकी देते हुए चले गये। ठेकेदार असलम सिद्दीकी ने बताया कि आरोपी चकरोड पर कब्जा किए हैं। सड़क निर्माण में बाधा डालकर कई बार विवाद कर चुके हैं। निर्माण की ईटें आदि उखाड़ दीं मना करने पर उसके साथ मारपीट की।

[adrotate banner="2"]