नशेड़ी चालक ने स्कोर्पियो पेड़ में ठोकी, घायल

0
171

फर्रुखाबाद: नशे की हालत में चालक ने बीती रात स्कोर्पियों सड़क किनारे पेंड में ठोक दी| जिस कारण चालक बुरी तरह घायल हो गया| जिसे उपचार के लिए ले जाया गया|

[adrotate banner="3"]

सूत्रों के मुताबिक़ थाना कमालगंज के स्वास्थ्य केंद्र के पास बीती रात करीब १२ बजे अज्ञात नशेड़ी चालक ने ढावे पर खाना खाने के बाद अपनी स्कोर्पियो नंबर एमएच ०४ सीबी / १६०० लेकर चला| नशे में होने के कारण चालक संतुलन खो बैठा और वाहन सड़क के किनारे पेंड से जा टकराई| टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया|

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाडी उसी क्षेत्र के एक बड़े व्यापारी की है| घटना की सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद चालक को उपचार के लिए ले जाया गया|

[adrotate banner="2"]