मतदातासूची पुनरीक्षण का जायजा लेनें को प्रेक्षक नियुक्त

0
120

फर्रुखबाद: शासन की ओर से मतदाता सूचियों के जनपद स्तर पर चल रहे पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लेने के लिये निर्वाचन आयोग ने उच्च स्तरीय प्रेक्षक नियुक्त कर दिये हैं। कानपुर मंडल के लिये राजू नरायण स्वामी आईएएस को प्रेक्षक बनाया गया है। पूरे प्रदेश में कुल 18 प्रेक्षक बनाये गये हैं। इन सभी की तीन सितंबर को ब्रीफिंग लखनऊ में होगी। इस ब्रीफिंग में सभी मंडलायुक्त भी मौजूद रहेंगे।ब्रीफिंग के बाद इनको सीधे क्षेत्र में भेज दिया जायेगा।
राज्य के मुख्य निर्वाचन आयुक्त उमेश सिन्हा की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि यह प्रेक्षक चार से सात सितंबर के बीच आबंटित जनपदों का भ्रमण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]