पुजारी ने नाबालिग का अपहरण कर 8 माह तक किया बलात्‍कार

0
119

मुजफ्फरनगर: उत्‍तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के भनोत कस्‍बे में मंदिर के एक पुजारी ने ऐसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया है जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुजारी पर आरोप है कि उसने एक नाबालिग लड़की को अगवा कर मंदिर परिसर में उसके साथ बलात्‍कार किया। सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है।

[adrotate banner="3"]

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय पुजारी बालकृष्‍ण ने 17 वर्षीय लड़की का पहले तो अपहरण किया और फिर उसके साथ आठ महीने तक बलात्कार किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। किसी तरह पुजारी के चुंगल से निकल कर पीडि़त लड़की ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन फौरन पुलिस के पास गये और मामले से अवगत कराया।

लड़की के पिता की तरफ से दायर की गई शिकायत पर पुलिस ने इस पुजारी को गुड़गांव से गिरफ्तार किया, जहां वह अपहृत लड़की के साथ रह रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से लड़की को मुक्त कराके उसे चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पुजारी को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक स्थानीय अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

[adrotate banner="2"]