13 ओवरसाइज ट्रक सीज, सात कारों के चालान

0
60

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत परिवहन विभाग ने मंगलवार को अभियान चलाकर 13 ओवरसाइज ट्रकों को सीज कर दिया। इनसे 1.10 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं, हाईवे पर तेज रफ्तार से चल रही सात कारों के चालान कर 14 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया।एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान क्षमता से अधिक बच्चों को ले जा रहे एक स्कूली वाहन को भी पकड़ा गया। उस पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर 16 से 30 नवंबर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा चलाया जा रहा है। परिवहन विभाग ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]