सात चौकी प्रभारियों समेत 11 उपनिरीक्षकों के तबादले

0
42

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने मंगलवार को उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। 17 नवंबर को जारी स्थानांतरण सूची में सात चौकी प्रभारियों समेत कुल 11 उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है।एसपी ने उपनिरीक्षक शाकिर अली को चौकी तिकोना से कोतवाली फर्रुखाबाद, अभिषेक शुक्ला को पुलिस लाइन से प्रभारी यूपी-112 तथा अरुण कुमार को चौकी संकिसा थाना मेरापुर से पुलिस लाइन भेजा गया है। इसी क्रम में दीपक कुमार को चौकी आवास विकास से चौकी अमृतपुर, जितेंद्र कुमार को सेंट्रल जेल चौकी से थाना राजेपुर, लक्ष्मण सिंह को नीब करोरी चौकी से तिकोना चौकी और राहुल सिंह को थाना अमृतपुर से कोतवाली फर्रुखाबाद भेजा गया है। उपनिरीक्षक रामकेश को मेडिकल चौकी मऊदरवाजा से चुनाव सेल, शिवकुमार को कुआंखेड़ा चौकी कायमगंज से चौकी आवास विकास कादरी गेट, सुबोध यादव को साइबर क्राइम थाने से थाना कायमगंज तथा विमल कुमार को थाना कादरीगेट से थाना कायमगंज स्थानांतरित किया गया है।पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल से कई थानों और चौकियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]